Sonia Gandhi Dance: सोनिया गांधी ने किया हरियाणवी गाने पर डांस, Rahul ने शेयर किया वीडियो

Sonia Gandhi Dance: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी कुछ महिलाओं के साथ हरियाणवी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। उनके साथ प्रियंका गांधी भी डांस कर रही हैं। यह वीडियो राहुल गांधी ने रविवार को शेयर किया है।;

Update: 2023-07-16 11:59 GMT

Sonia Gandhi Dance: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) कुछ महिलाओं के साथ हरियाणवी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। उनके साथ प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) भी डांस कर रही हैं। यह वीडियो राहुल गांधी ने शेयर किया है।

दरअसल, हरियाणा के सोनीपत से कुछ महिलाएं दिल्ली घूमने आई थीं। दिल्ली घूमने के बाद महिलाओं ने सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इस दौरान सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने महिलाओं के साथ हरियाणवी गाने पर जमकर डांस किया। हरियाणा की महिलाओं की यह मुलाकात प्रियंका गांधी के आवास पर हुई। इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रहे, राहुल गांधी ने महिलाओं से पूछा कि कैसी लगी दिल्ली, घूमा कि नहीं?

यह भी पढ़ें:- Rahul Gandhi ने EU की संसद में मणिपुर की चर्चा पर मोदी को घेरा, कहा- इस मुद्दे पर PM चुप

राहुल गांधी भी पहुंचे थे सोनीपत

बता दें कि 8 जुलाई को राहुल गांधी सोनीपत के मदीना गांव पहुंचे थेे। इस दौरान राहुल गांधी ने कुछ महिलाओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना था। इस दौरान एक महिला ने उनसे कहा था कि हमें भी अपने घर बुलाओ? तो उसके जवाब में राहुल ने कहा की मेरा घर तो सरकार ने छीन लिया, लेकिन आ जाओं दिल्ली। इसके बाद राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी से उनकी बात कराई और कहा की इन महिलाओं को दिल्ली आना है। इसके बाद बीते शुक्रवार को राहुल गांधी ने एक स्पेशल गाड़ी भेजकर महिलाओं को दिल्ली बुलाया और उन्हें घुमाया। इसके बाद महिलाओं की सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के साथ मुलाकात कराई।

आपको बता दें कि वीडियो के शुरू में राहुल सोनीपत के दो किसानों से चर्चा करते हुए दिख रहे हैं। शिमला जाने के दौरान राहुल गांधी ने 8 जुलाई को सोनीपत के मदीना गांव में इन किसानों के साथ मुलाकात की थी। राहुल गांधी ने इस दौरान ट्रैक्टर चलाया था फिर धान की रोपाई की और किसानों के साथ ही खाना खाया। उसी समय राहुल ने महिलाओं को दिल्ली भी बुलाया था।

Tags:    

Similar News