जेपी नड्डा खुद पर हुये हमले के बाद गरजे- पश्चिम बंगाल की ममता सरकार भारतीय लोकतंत्र के लिये घातक

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज डायमंड हार्बर में खुद के काफिले पर हुए हमले को लेकर प्रेस वार्ता कर ममता बनर्जी के खिलाफ सवाल उठाये। जेपी नड्डा ने कहा कि आज की घटना से साबित हो गया है कि ममता बनर्जी सरकार भारतीय लोकतंत्र के लिये घातक है।;

Update: 2020-12-10 14:11 GMT

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को डायमंड हार्बर में खुद के काफिले पर हुए हमले को लेकर प्रेस वार्ता कर ममता बनर्जी के गढ़ में उनके खिलाफ निशाना साधा। जेपी नड्डा ने आज अपने दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचे हैं। जहां जेपी नड्डा के काफिले पर डायमंड हार्बर में हमला हो गया। जिसके बाद जेपी नड्डा ने बताया कि इस घटना में हमारे 8 बच्चे घायल हो गए हैं। जिनका उपचार चल रहा है। वे घायल बच्चे भी बंगाल के हैं। वहीं जेपी नड्डा ने भरोसा दिया कि भाजपा का हर कार्यकर्ता उनके साथ हमेशा खड़ा रहेगा। जेपी नड्डा ने कहा कि मेरे बुलेटप्रूफ वाहन के विंडस्क्रीन पर ईंट का प्रभाव देखा जा सकता है। बुलेटप्रूफ वाहन की वजह से मैं इस घटना के दौरान बच गया था।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि यह घटना बंगाल के बारे में एक गलत धारणा बनाने के लिए प्रमाण के रूप में हमारे सामने आती है। उन्होंने कहा कि इससे साफ दिखता है कि यहां अराजकता है, असहिष्णुता है व पॉलिटिकल डिबेट के लिए कोई स्थान नहीं है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कहा कि जो जो पश्चिम बंगाल विचारों के आदान-प्रदान के लिए जाना जाता रहा। जिस बंगाल ने देश व दुनिया को दृष्टि दी है। उस बंगाल में आज ममता सरकार ने जिस तरीके से राजनैतिक घटनाक्रम चलाया है। ये अत्यंत घातक है। ये स्पष्ट बताता है कि असहिष्णुता-ममता का नाम है। जेपी नड्डा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार जिस तरह से काम कर रही है। वह भारतीय लोकतंत्र के लिए हानिकारक है। 

 हमारा एक-एक कार्यकर्ता सभी निर्वाचन क्षेत्रों में जाकर भाजपा के लिए काम करेगा: जेपी नड्डा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस दौरान अगले साल होने राज्य में होने जा रहे विधानसभा के चुनाव को लेकर भी ममता के खिलाफ वार किया। जेपी नड्डा ने कहा कि मैं ममता बनर्जी को बताना चाहता हूं कि हमारा एक-एक कार्यकर्ता सभी निर्वाचन क्षेत्रों में जाकर भाजपा के लिए काम करेगा। कमल खिलाएगा व विचारधारा के आदान-प्रदान से लोगों का दिल जीतेगा। 

Tags:    

Similar News