हौसलों की ऊंची उड़ान भर मिसाल बनी Ayushi Vora, शारीरिक कमियों को पीछे छोड़ मां के सपनों को कर रहीं पूरा

अगर किसी इंसान में कुछ कर गुजरने की हिम्मत और हौसला हो तो वह कुछ भी कर सकता है।;

Update: 2022-08-22 11:36 GMT

Ayushi Vora Story: अगर किसी इंसान में कुछ कर गुजरने की हिम्मत और हौसला हो तो वह कुछ भी कर सकता है। लोगों को लगता है कि ये महज कहने की बातें हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुषी वोरा नाम की एक लड़की ने इस कहावत को सच साबित कर दिया है। दरअसल, आयुषी 'लिम्फैंगियोमा हेमांगीओमा' नाम की एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित थीं, जिसकी वजह से उन्होंने बहुत ही कम उम्र में अपना दाहिना अंग खो दिया था। हालांकि, आयुषी ने कभी भी इस बीमारी को खुद पर हावी नहीं होने दिया और अपने सपनों को पूरा करने और बिना रुके आगे बढ़ने का साहस बनाए रखा।

आयुषी वोरा बनी लाखों-करोड़ों युवाओं के लिए मिसाल

आयुषी वोरा ने अपनी शारीरिक कमजोरी को कभी भी अपने सपनों और अपने जूनून के बीच नहीं आने दिया। आयुषी एक बहुत ही टैलेंटेड लड़की है, जिसे दर्वाइंग करने का शौक है। आयुषी के इस फाइटर वाले रवैये का उनके टीचर्स और फैमिली ने सम्मान किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस तरह आयुषी ने राज्य स्तरीय ड्राइंग प्रतियोगिता में भाग लिया। उन्होंने जिला स्तरीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट में दो स्वर्ण पदक जीतकर अपने परिवार का नाम रोशन किया है। इसके अलावा आयुषी वोरा को मॉडलिंग और डांसिंग का भी शौक है। आयुषी ने किंग्स्टन कार्निवल में गुजराती कल्चर को भी रिप्रेजेंट किया है।

उभरता हुआ स्टार हैं आयुषी वोरा

आज आयुषी वोरा एक महत्वाकांक्षी कंटेंट क्रिएटर (Content Creator) हैं जो अपने सिजलिंग डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं। शॉर्ट वीडियो ऐप जोश भी इस प्रेरक यात्रा का हिस्सा बनकर रोमांचित हैं। जोश ऐप हमेशा आयुषी वोरा जैसे युवाओं को प्रोत्साहित करता है। इस ऐप पर आयुषी के 1.4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। महज 10 महीने में उनके इतने फॉलोअर्स हो गए हैं।, आयुषी वोरा ने कई कलाकारों के साथ भी काम किया है।

Tags:    

Similar News