जानें किन बुरी आदतों के कारण हो जाते हैं dark lips, गुलाबी होंठो के लिए अपनाएं ये टिप्स

Lip Care Tips: आपके होंठ (Lips) चेहरे की सुंदरता बढ़ाते हैं। मुलायम गुलाबी होंठ (Pink Lips) आपकी सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। जितना कोमल ये होते हैं उतना ही इन्हें केयर की जरूरत होती है। सर्दियों में होंठ फटने की समस्या आम होती है, वहीं होंठो का कालापन (Dark Lips) महिलाओं के लिए एक बड़ी समस्या है।;

Update: 2022-02-09 08:39 GMT

Lip Care Tips: आपके होंठ (Lips) चेहरे की सुंदरता बढ़ाते हैं। मुलायम गुलाबी होंठ (Pink Lips) आपकी सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। जितना कोमल ये होते हैं उतना ही इन्हें केयर की जरूरत होती है। सर्दियों में होंठ फटने की समस्या आम होती है, वहीं होंठो का कालापन (Dark Lips) महिलाओं के लिए एक बड़ी समस्या है। आप इन्हें छिपाने के लिए तो बहुत प्रयास करती होंगी पर अगर आपको इस समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाए तो। अंग्रेजी में एक कहावत है रोकथाम इलाज से बेहतर है। यानी किसी भी चीज को होने न देना उसका इलाज करने से कई ज्यादा आसान होती है। अपनी इस स्टोरी में हम आपको डार्क लिप्स होने के कारण और उन्हें खत्म करने के टिप्स देने जा रहे हैं...

ऐसे होते हैं डार्क लिप्स

  • हमारे चेहरे की तरह ही हमारे होंठो पर भी डेड स्किन आ जाती है। जिसे अगर हटाया न जाए तो आपके होंठ काले पड़ जाते हैं। इसलिए अगर आप गुलाबी होंठ चाहती हैं, तो समय-समय पर आप इसे हटाते रहें।
  • आजकल के ज्यादार लड़के या लड़कियां स्मोकिंग करने जैसी बुरी आदत का शिकार हो गए हैं। स्मोकिंग करने से आपके होंठ काले पड़ जाते हैं। अगर आप अपनी इस आदत को सुधार लेते हैं, तो आपके होंठ खुद-ब-खुद ठीक होने लग जाएंगे।
  • डिहाइड्रेशन के कारण हमारी स्किन के साथ साथ हमारे होंठ भी फटने लग जाते हैं। इसके अलावा कई बार मौसम के कारण भी आपके होंठ काले पड़ने लग जाते हैं। ऐसे में आपको अपने होंठो को मॉइश्चराइज करने की जरूरत है।
  • कई लोगों की अपने होंठो को काटने और बार-बार उन पर जीभ लगाने की आदत होती है। इस बुरी आदत के कारण आपके होंठ काले पड़ जाते हैं।
  • कई बार ज्यादा गर्म चाय या कॉफी पीने से हमारे होंठ जल जाते हैं। इसके अलावा कैफीन युक्त पदार्थ का सेवन करने से भी आपके होंठ डैमेज हो जाते हैं। तो होंठो के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए इस आदत को छोड़ देना ही बेहतर होता है।

यूं रखें अपने होंठो का ख्याल

  • आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर में नारियल का तेल मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को अपने होंठो पर 15 मिनट लगाने के बाद इसे धो लें, ऐसा करने से आपके होंठों से कालापन दूर हो जाएगा।
  • 1 चम्मच पैट्रोलियम जेली में 1 विटामिन ई कैप्सूल और आधा छोटा चम्मच चुकंदर का रस मिलाकर आप घरेलू लिप बाम तैयार कर सकती हैं। इस लिप बाम से आपके होंठ नेचुरली गुलाबी हो जाएंगे साथ ही विटामिन ई से ये कोमल भी बनें रहेंगे।
  • इसके अलावा समय-समय पर अपने होंठो को स्क्रब करने से भी आप डार्क लिप्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
Tags:    

Similar News