Blocked Nose: बंद नाक से पाएं इंस्टेंट छुटकारा! ट्राई करें ये जबरदस्त नुस्खे, मिनटों में मिलेगा आराम

Blocked Nose: सर्दियों में बंद नाक की समस्या से पाएं इंस्टेंट छुटकारा, यहां पढ़ें जबरदस्त उपाय।;

Update: 2022-11-30 10:50 GMT

Blocked Nose: विंटर सीजन (Winter Season) में सर्दी-जुकाम (Cold) जैसी समस्याएं बहुत ही आम होती हैं। इनसे बचाव के लिए हमारे इम्यूनिटी सिस्टम का मजबूत होना बहुत आवश्यक होता है। सर्दियों में वायरल इंफेक्शन का खतरा भी बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, मौसम के बदलते ही कई बार लोगों की नाक बंद हो जाती है। इससे उन्हें सांस लेने में तकलीफ होती है। यह समस्या विशेषकर रात के समय होती है, जिस कारण आपकी रात करवट बदलते हुए बीतती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको सर्दी-जुकाम में बंद नाक की समस्या को कम करने के लिए कुछ टिप्स बता रहे हैं:-

- स्टीम

नाक बंद होने पर स्टीम लेना बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप स्टीम मशीन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, साथ ही एक बर्तन में पानी को उबालकर उसमें विक्स मिलकर भी स्टीम ले सकते हैं। ध्यान रखें स्टीम लेते समय आपको अपनी आंखों को बंद रखना है और भाप को इन्हेल करना है।

- मसालेदार खाना खाएं

बंद नाक को खोलने के लिए आप कुछ स्पाइसी खाना खा सकते हैं। इससे आपको तुरंत राहत मिलेगी, हां ये बात सच है कि मसालेदार खाना आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है और आपको इसे खाने से परहेज करना चाहिए। लेकिन, बंद नाक खोलने में ये काफी असरदार है।

- गरम पानी

बंद नाक की वजह से ऑक्सीजन की सही मात्रा दिमाग तक नहीं पहुंच पाती जिसकी वजह से आपके दिमाग में कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए बंद नाक को खोलने के लिए आप गर्म पानी का सेवन कर सकते हैं, आप चाहे तो इसमें शहद और अदरक का रस मिलाकर पी सकते हैं। यह सर्दी-जुकाम में बहुत काम आता है।

- नेजल स्प्रे

आजकल मार्किट में नाक को खोलने के लिए कई तरह के नेजल स्प्रे आने लगे हैं। आप इनका इस्तेमाल करके अपनी बंद नाक को खोल सकते हैं। लेकिन डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही इसका इस्तेमाल करें। वहीं बंद नाक को खोलने में कपूर भी कारगर साबित होता है। कपूर सूंघने से भी बंद नाक से छुटकारा मिलता है।

Tags:    

Similar News