Best Exercise For Eyes: आंखों की थकावट को दूर करने के लिए करें ये एक्सरसाइज, आईज रूटीन में करें शामिल
Best Exercise For Eyes: दिनभर स्क्रीन पर देखने की वजह से आंखों का लाल होना, खुजली होना या फिर बार-बार पानी आने की समस्या होती रहती है। स्क्रीन से निकलने वाली हार्मफुल रेडिएशन आंखों पर बुरा प्रभाव डालती है।;
Best Exercise For Eyes: आज हम अपना ज्यादा से ज्यादा समय स्क्रीन पर ही बिता देते हैं। सुबह की शुरुआत होते ही सबसे पहली नजर हमारे फोन पर ही जाती है। इंसान का सारा दिन स्क्रीन के सामने काम करने और रात को देर तक मोबाइल का इस्तेमाल करने में ही चला जाता है। स्क्रीन पर लंबा समय बिताने की वजह से हमारी आंखों पर बुरा असर पड़ता है। इसकी वजह से आंखों में भारीपन, आंखें लाल होना, सिर दर्द और खुजली होने की समस्याएं परेशान करने लगती है। ऐसे में आप कुछ समय स्क्रीन से हटाकर अपनी आंखों को रिफ्रेश करने के लिए आप इन टिप्स की मदद ले सकते हैं।
पलक झपकने की एक्सरसाइज
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आपको पलके झपकाने वाली एक्सरसाइज करनी होगी। इसके लिए आपको अपनी दोनों आंखों को बंद करना होगा। इसके बाद अपनी आंखों को नम और एक्टिव करने के लिए कुछ सेकंड के लिए पलके झपकानी होगी। ऐसा कम से कम 5 बार करना होगा।
रोलिंग आई एक्सरसाइज
पूरा दिन स्क्रीन पर बैठे रहने की वजह से स्ट्रेन और स्ट्रेस से आराम पाने के लिए आप ये एक्सरसाइज कर सकते है। इसके लिए आप अपनी आंखों को सर्कुलर मोशन में करें। उसके बाद आंखों को पहले एंटी क्लॉक वाइज और फिर काउंटर क्लॉकवाइज में घुमानी होगी।
पामिंग एक्सरसाइज
आंखों को आराम देने के लिए आप पामिंग एक्सरसाइज कर सकते है। इसे करने के लिए आपको अपने हाथों में गर्मी पैदा करनी होगी, इसके लिए दोनों हाथ की हथेलियों को आपस में रगड़ना होगा फिर अपनी आंखों को बंद करें और आंखों पर हल्का-हल्का दबाव डालें। इसके बाद बंद आंखों पर अपनी दोनों हथेलियों को रखें। गहरी सांस लेंगे, तो आराम महसूस करेंगे।
फोक्स शिफ्टिंग एक्सरसाइज
जब भी आप काम करते है, तो आपका सारा फोकस आपकी स्क्रीन पर ही होता है। इसलिए इस फोकस को कहीं और शिफ्ट करें। इसके लिए आप अपने अंगूठे को बांह से दूर रखें और उस पर ध्यान लगाएं फिर अपना फोकस दूरी पर किसी और चीज पर लगाएं। इसी प्रक्रिया को फिर से दोहराएं। अगर आप ऐसा करेंगे, तो आपकी आंखों की मांसपेशियों में आराम मिलेगा।
आंखों की मालिश करें
आंखों के स्ट्रेस को दूर करने के लिए अपने सर्कुलेशन में सुधार करने की आवश्यकता है। इसके लिए आपको आंखों की मालिश करनी होगी। आंखों की मालिश करने के लिए अपनी आंखों के पास के एरिए पर हाथ की उंगलियों से धीरे-धीरे मालिश करें।
ये भी पढ़ें:- Walk In Winter: सर्दी में भी वॉक करना न छोड़ें, कब और कितनी देर चलना सेहत के लिए फायदेमंद
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।