60 के बाद भी खुद को रखना चाहते हैं फिट तो रोजाना करें ये Exercises

अक्सर देखा जाता है कि 60 के बाद स्लो मेटाबॉलिज्म (Metabolism) और कोई फिजिकल एक्टिविटी (Physical Activity) न करने की वजह से आपका वजन बढ़ने लगता है। जिसकी वजह से आपको कई तरह की स्वास्थ्य संबंधित परेशानी (Health Related Issues) होने लगती है।;

Update: 2021-11-20 06:23 GMT

अक्सर देखा जाता है कि 60 के बाद स्लो मेटाबॉलिज्म (Metabolism) और कोई फिजिकल एक्टिविटी (Physical Activity) न करने की वजह से आपका वजन बढ़ने लगता है। जिसकी वजह से आपको कई तरह की स्वास्थ्य संबंधित परेशानी (Health Related Issues) होने लगती है। यहां कुछ एक्सरसाइज के बारे में बताया गया है। जिनकी मदद से आप खुद को 60 के पार भी फीट रख सकते हैं और इन एक्सरसाइज को करने में आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी।

योगा (Yoga)

आप सभी जानते हैं कि योगा हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है। यह आपकी ज्यादा कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। जो लोग 60 के दशक में अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, यह उनके लिए अच्छे व्यायामों में से एक है। नियमित रूप से योग करने से आपको अच्छी नींद  आएगी। इसके साथ ही आपकी पाचन क्रिया ठीक रहेगी। जिससे कब्ज और पेट से जुड़ी परेशानियां कम होगी। यह आपके दिमाग शांत करने और जोड़ो के दर्द को कम करने में मदद करेगा। 

वॉकिंग (Walking)

 60 के दशक में लोगों के लिए वॉकिंग करना एक बेहतरीन विकल्प है। दौड़ने से जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है। वहीं चोट लगने का रिस्क भी रहता है। इसलिए आपके लिए पैदल चलना ज्यादा अच्छा है। यह कैलोरी को बर्न करता है। साथ ही आपको एक्टिव रखता है। आपको रोजाना करीब 30 मिनट पैदल चलना चाहिए।

पिलेट्स

पिलेट्स भी आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसको करने से आपको कोर स्ट्रेंथ बनाने, पीठ दर्द कम करने, पोस्चर में सुधार करने और यहां तक ​​कि कैलोरी बर्न करने में मदद मिल सकती है।

बॉडीवेट एक्सरसाइज

60 के दशक के लोगों के लिए हैवीवेट के साथ व्यायाम करना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में विशेषज्ञ आपको बॉडीवेट एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। यह खासकर उन लोगों के लिए है, जो पहले से ही हड्डी और जोड़ों की समस्याओं परेशान हैं। 

Tags:    

Similar News