Parenting Tips: बच्चों को प्यार के साथ इन चीजों की होती है जरूरत, पैरेंट्स रखें खास ख्याल
बच्चों को बस प्यार ही नहीं, इन चीजों की भी जरूरत होती है। पैरेंट्स को इनका ख्याल रखना चाहिए।;
Parenting Tips: बच्चे के जन्म से लेकर उनकी परवरिश करने तक मां-बाप को बहुत मशक्कत करनी पड़ती है। सभी पैरेंट्स अपने बच्चे को दुनियाभर की खुशियां और एक बहुत ही बेहतरीन जिंदगी देना चाहते हैं। इतनी मेहनत के बाद भी मां-बाप से कोई ना कोई चूक हो ही जाती है। इसका एक उदाहरण यह है कि अक्सर मां-बाप को लगता है कि बच्चों को सिर्फ प्यार की जरूरत होती है, जबकि ऐसा नहीं होता है। कई बार पैरेंट्स को बच्चे के हित के लिए कड़े फैसले भी लेने चाहिए। ऐसी और भी कई चीजें हैं, जो एक बच्चे के लिए जरूरी होती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताएंगे जो एक बच्चा प्यार के अलावा अपने पैरेंट्स से पाना चाहता है।
1. बच्चों को समय दीजिए
आजकल के समय में पैरेंट्स अपने बच्चों को ज्यादा समय नहीं दे पाते हैं। अगर आपका बच्चा आपसे अक्सर शिकायत करता है कि आप काम से घर देर से आते हो, आप उसके स्कूल के एनुअल फंक्शन में नहीं आते या आप उसके साथ खेलते नहीं हैं, तो आपको उनके साथ वक्त बिताने की कोशिश करनी चाहिए। बच्चा आपसे प्यार के अलावा टाइम भी चाहता है।
2. बच्चे के साइन को समझिए
कई लोग बच्चे के हर टैंट्रम को रोज की आदत समझकर इग्नोर कर देते हैं, जो आपको नहीं करना चाहिए। कई बार बच्चा अपने पैरेंट्स का प्यार या अटेंशन पाने के लिए भी टैंट्रम दिखाता है। अगर आपका बच्चा पिछले कुछ दिनों से अचानक टैंट्रम ज्यादा दिखाने लगा है, तो आपको उनसे प्यार से बात करनी चाहिए।
3. बच्चों को कंट्रोल में रखें
जब बच्चे को कोई चीज अपनी पसंद की या अपनी मर्जी की नहीं मिलती है, तो वो गुस्सा हो जाते हैं। ऐसे में वो चीजों को इधर-उधर फेंकने लगते हैं और कुछ अपशब्द भी बोल देते हैं। ऐसे में मां-बाप को अपने बच्चे को प्यार से हैंडल करना चाहिए। इसके साथ ही आप बच्चे के बिहेवियर को लेकर एक कड़ी लाइन हमेशा बनाये रखें। इस लाइन को पार करने से बच्चों को पनिशमेंट मिलेगी। पैरेंटिंग में या किसी भी रिश्ते में बाउंड्री होना बहुत अहम है।
4. बच्चों को अटेंशन दें
अगर आपका बच्चा बहुत बातें करता है, लेकिन अचानक से वो बोलना बंद कर दे और चुप रहने लगे। बच्चों में ये बदलाव अटेंशन की कमी की वजह से भी आ सकता है। बच्चे को अपने साथ वॉक पर ले जाएं और वहां पर उनसे मन की बात पूछें। इस तरह आपका बच्चा आपसे अपनी प्रॉब्लम को शेयर करना चाहेगा, बच्चों को अपनी हर प्रॉब्लम को अपने पैरेंट्स के साथ शेयर करना चाहिए।