Parenting: बच्चों की शरारतों से थक गए हैं आप, तो इन टिप्स से रखें मेंटल हेल्थ का ख्याल

Parenting Tips: यहां देखिये आप अपने गुस्से और चिड़चिड़ेपन को बच्चों पर निकलने से कैसे रोक सकते हैं। इन आसान टिप्स (Parenting Tips) के साथ आप अपनी मेन्टल हेल्थ का भी ख्याल रख पाएंगे।;

Update: 2023-06-28 12:49 GMT

Know How To Be A Calm Parent: सभी पैरेंट्स अपने बच्‍चों की परवरिश में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। ऐसे में पैरेंट्स बच्चों की बेहतरी के लिए हर रोज जद्दोजहद करते हैं। पैरेंटिंग जितना सुकून देने वाला एहसास होता है, यह उतना ही सिरदर्द वाला काम भी होता है। ऐसे में पैरेंट्स का चिड़चिड़ा होना बहुत लाजमी सी बात होती है। हालांकि, आप जितना शांत रहकर अपने बच्‍चों की परवरिश करेंगे, आपके बच्‍चे भी उतने ही सभ्‍य और आज्ञाकारी बनेंगे। अगर आप भी अपने बच्चों को सभ्य बनाना चाहते हैं, तो आपको खुद को शांत रखना होगा। ऐसे में हम आपको कुछ बहुत ही बेहतरीन टिप्स (Parenting Tips) बताएंगे, जिन्हें फॉलो करके आप खुद को शांत रख सकते हैं।

छोटे-छोटे ब्रेक लें

अगर दिन रात बच्‍चों का ध्यान रखते हुए, आप खुद थकान महसूस कर रहे हैं, तो आपको ब्रेक लेना चाहिए। आप बच्चों को उनके ग्रैंड पैरेंट्स के साथ या परिवार के किसी अन्य जिम्मेदार इंसान के साथ छोड़ सकते हैं। इसके बाद आप गहरी सांस लें और अपने स्‍ट्रेस को कम करने के लिए रिफ्रेशिंग नींद लें।

मेडिटेशन करें

अगर आप बच्‍चों के शोर और शरारतों की वजह से बहुत ज्यादा परेशान हो रहे हैं, तो आपका गुस्‍सा फूटने के बहुत ज्यादा चांस हैं। आपको खुद को शांत रखने के लिए मेडिटेशन का सहारा लेना चाहिए। मेडिटेशन की मदद से आप खुदको थोड़ा शांत और रिफ्रेशिंग महसूस करें।

बच्चों की बातों को समझें

अगर आप बच्‍चों की जगह खुद को रखेंगे, तो आप अमझ पाएंगे कि बच्चे शरारत करते ही हैं। इस तरह आप बच्‍चों की मानसिकता को भी समझने की कोशिश कर सकते हैं। जब भी आपको किसी बात पर गुस्‍सा आए, तो उनकी भावनाओं को समझें और गुस्सा करने से पहले विचार जरूर करें।

गलतियां करना भी जरूरी

वैसे, तो पैरेंट्स अपने बच्चों को गलतियां करने से रोकते हैं। वह बच्‍चों को कोई भी गलत फैसला लेने से रोकते हैं, लेकिन कभी-कभी कुछ चीजों में गलतियां करने देना चाहिए। आपको यह जानना जरूरी है कि बच्‍चे सबसे ज्यादा अपनी गलतियों से ही सीखते हैं। इसलिए हर छोटे-छोटे काम में उनकी ग‍लतियां निकालना आपको बंद कर देना चाहिए। 

Also Read: Parenting: बच्चों को बचपन से सिखाना चाहते हैं इंग्लिश, इन आसान टिप्स को करें फॉलो

Tags:    

Similar News