Parenting Tips: बच्चों को बचपन से ही सिखाएं पैसे बचाने का हुनर, यहां देखें बेस्ट सेविंग टिप्स

पैरेंट्स को बचपन से ही बच्चों को पैसे बचाने का सही तरीका सिखाना चाहिए। इसके लिए आपको कुछ टिप्स को फॉलो करने की जरूरत है।;

Update: 2023-04-07 10:53 GMT

Teach Your Child How To Save Money: महंगाई के जमाने में पैसे बचाने की आदत होना बहुत जरूरी होती है। ऐसे में अगर आप पैरेंट हैं और आप अपने बच्‍चों को जिंदगी सही ढंग से जीना सीखना चाहते हैं, तो आपको उन्हें पैसों की अहमियत सिखानी चाहिए। अगर आपने बच्‍चों को बचपन में मनी सेविंग की आदत डलवा दी है, तो वो उम्र भर फायदे में रहेंगे और फालतू चीजों में पैसे खर्च नहीं करेंगे। इस तरह आप उन्हें फालतू के पैसे खर्च करने की बजाय अपनी जरूरत की चीजों को खरीदने या उनके लिए सेविंग करने की आदत डालेंगे। ऐसे में आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि बच्‍चों को पैसे बचाना किस तरह सिखाया जा सकता है।

- इच्छा और आवश्यकता में अंतर: आपको अपने बच्‍चों को यह‍ सिखाना चाहिए कि इच्‍छा और जरूरत में अंतर कैसे किया जाता है। इस तरह बच्‍चे यह समझ पाएंगे कि किन चीजों की उन्‍हें जरूरत है और किनके बिना उनका काम चल सकता है। अगर वो इस अंतर को समझ लेते हैं, तो सेविंग्स अपने आप होने लगेंगी।

- कमाने का मौका देना चाहिए: बच्‍चों को मेहनत करना और उसकी कद्र करना सिखाना चाहिए। आप उन्हें समझाएं कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है। आप बच्चों को अपनी मेहनत से कमाने का मौका दे सकते हैं। कुछ पैरेंट्स ये सोचते हैं कि इससे बच्‍चे बिगड़ सकते हैं, लेकिन यह तरीका बच्‍चों को प्रैक्टिकल बनाता है और वह खुद के पैर पर खड़ा होना सीखते हैं।

- इनाम देना बहुत जरूरी: अगर आपका बच्चा थोड़े-थोड़े पैसों को जोड़कर बड़ी सेविंग करने की कोशिश कर रहा है, तो उसे इनाम जरूर दें। आप उनकी तारीफ कर सकते हैं। इससे बच्‍चे को लगेगा कि वह सही रस्‍ते पर चल रहे हैं और सही तरीके से अपने पैसों को मैनेज कर रहे हैं।

- गलती करके भी सीखते हैं बच्चे: बच्चों से गलतियां होती हैं, इसके लिए उन्‍हें सजा ना दें। इस तरह वह नई चीजें सीखने से डरने लगेंगे। हां, वह अपने पैसों का उपयोग कहां कर रहा है, इस बात की जानकारी आपको होनी चाहिए। 

Tags:    

Similar News