स्पर्म को रोकने के लिए वैज्ञानिकों ने खोजा नया तरीका, अब महिलाओं को नहीं खानी पड़ेगी पिल्स और ...

बर्थ कंट्रोल (Birth Cantrol) करने के लिए पुरुष और महिलाएं कई तरह के गर्भनिरोधक तरीके अपना रहे हैं, महिलाएं अनचाहे गर्भ को रोकने के लिए दवाईयों का सेवन कर रही हैं, ये पिल्स उनके लिए हानिकारक हो सकती है,हाल ही में वैज्ञानिकों ने बर्थ कंट्रोल करने के लिए एक नया तरीका खोज निकाला है। जिससे इन सब चीजों की जरुरत नहीं पड़ेगी।;

Update: 2021-09-06 11:55 GMT

बर्थ कंट्रोल (Birth Cantrol) करने के लिए पुरुष और महिलाएं कई तरह के गर्भनिरोधक तरीके अपना रहे हैं, महिलाएं अनचाहे गर्भ को रोकने के लिए दवाईयों का सेवन कर रही हैं, ये पिल्स उनके लिए हानिकारक हो सकती है, इसलिए वह इस सबसे बचने की कोशिश करती है। लेकिन इसके बाद भी बर्थ रेट लगातार बढ रहा है। महिलाएं अनचाहा गर्भ धारण कर ही लेती हैं। हाल ही में वैज्ञानिकों ने बर्थ कंट्रोल करने के लिए एक नया तरीका खोज निकाला है। जिससे इन सब चीजों की जरुरत नहीं पड़ेगी।

बोस्टन यूनिवर्सिटी मेडिकल स्कूल के एक प्रोफेसर डेबोरा एंडरसन बताते हैं कि, 'भले ही हमारे पास हार्मोनल गर्भनिरोधक में वास्तव में एक अच्छा तरीका है, लेकिन यह उतना अच्छा नहीं है जितना हम चाहते हैं।' इसलिए वैज्ञानिक एक नए तरीके पर काम कर रहे हैं, जो महिलाओं के हार्मोन को बदले (Women's Hormones) बिना उपयोग में आसान, विवेकपूर्ण और प्रभावी होगा।

क्या है नई स्ट्रेटजी

यह स्ट्रेटजी नाम मोनोक्लोनल एंटीबॉडी (Monoclonal antibodies) है। जो एग बनाने से पहले ही स्पर्म (Sperm) पर अटैक करेगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मोनोक्लोनल एंटीबॉडी स्पर्म को पकड़ सकते हैं और उनके प्रभाव को कम कर सकते है। स्टडी के लेखक एंडरसन की मानें तो ये एंटीबॉडीज स्पर्म को पकड़कर रखने में मदद करेगा और ये कॉन्ट्रासेप्टिव एक पतली झिल्ली की तरह होगी, जो बिना किसी प्रिस्क्रिप्शन के मेडिकल स्टोर से खरीदी जा सकेगी। यह 24 घंटे तक काम कर सकेगी। 

9 महिलाओं पर किया गया ट्रायल 

रिपोर्ट की मानें तो पहले ट्रायल में 9 महिलाओं को एक सप्ताह में रोजाना वजाइना में झिल्ली के जरिए एंटीबॉडीज दी गई थी। जिसमें पाया गया कि मोनोक्लोनल एंटीबॉडी सेफ हैं और 24 घंटे तक एक्टिव रहती हैं। हालांकि, अभी भी इसका एक बड़े लेवल पर ट्रायल करने की जरूरत है, ताकि पुख्ता जानकारी मिल सके। 

Tags:    

Similar News