Diabetes के मरीज हो जाए खुश, अब इन चीजों के सेवन से कंट्रोल होगा ब्लड शुगर
डायबिटीज के मरीज बढ़ते शुगर को कंट्रोल करने के लिए कई सारी दवाईयों का सेवन करते है, लेकिन इसके बावजूद भी कोई रिजल्ट देखने को नहीं मिलता है। ऐसे में आप हमारे द्वारा बताई गई इन चीजों से अपने दिन की शुरुआत करें। पढ़ें पूरी स्टोरी...;
Diabetes: दुनिया में हर दिन डायबिटीज के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, डायबिटीज के मरीजों की संख्या भारत में सबसे ज्यादा है। यह बीमारी खून में शर्करा का लेवल बढ़ने से होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर किसी को डायबिटीज एक बार हो जाए तो यह जीवन भर आपके साथ रहती है। मधुमेह एक बीमारी है, जिसका इलाज कर पाना थोड़ा मुश्किल होता है। दवा, परहेज और नियमित एक्सरसाइज से बढ़े हुए ब्लड शुगर पर काबू पाया जा सकता है। अगर आप भी डायबिटीज से पीड़ित है और ब्लड शुगर को कंट्रोल करना चाहते हैं तो आप हमारे द्वारा बताई गई इन चीजों से अपने दिन की शुरुआत करें।
इन चीजों के सेवन से करें दिन की शुरुआत
दालचीनी
अगर आप अपने बढ़ते हुए शुगर को लेकर काफी परेशान रहते हैं, तो रोजाना सुबह उठने के तुरंत बाद एक गिलास लें और उसमें गुनगुने पानी के साथ एक चम्मच दालचीनी पाउडर डालकर मिक्स करके इसका सेवन करें। ऐसा करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
तुलसी
डायबिटीज एक्सपर्ट्स का कहना है कि की बढ़ते शुगर को कंट्रोल करने के लिए तुलसी का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इस ड्रिंक को बनाने के लिए आप एक गिलास गुनगुने पानी में दो-चार तुलसी के पत्ते डालें और इसका सेवन करें। अगर आप चाहे तो तुलसी के रस का भी सेवन कर सकते हैं। तुलसी ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में सहायता करती है।
ग्रीन टी
आजकल ग्रीन टी का काफी ट्रेंड चल रहा है। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व शामिल होते हैं, जो सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। इसमें पॉलीफेनॉल की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है। इसके सेवन से शुगर कंट्रोल में रहता है। आप दिन में दो कप ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। इस मात्रा से अधिक सेवन करने से पहले डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।
बेसन के पराठे
मधुमेह की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए बेसन के पराठे किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि यह बढ़ते हुए ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में सहायक होता है। इसलिए मधुमेह के मरीज अपने दिन की शुरुआत बेसन के पराठे से कर सकते है। सरल भाषा में कहें तो आप रोजाना सुबह के नाश्ते में बेसन के पराठे खा सकते है। बेसन में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम पाया जाता है। इसके अलावा बेसन के पराठे में प्रोटीन और फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
Also Read: रोजाना करें ये योग आसन, नेचुरल तरीके से कंट्रोल हो जाएगा आपका शुगर