Winter Health Tips: जानें सर्दियों में अंडा कब और क्यों खाने चाहिए?
: सर्दियों के मौसम में कुछ लोग ज्यादा अंडे (Eggs) खाते हैं, उन्हें लगता है कि अधिक अंडे का सेवन करने से बॉडी को ज्यादा गर्मी मिलेगी। मगर ऐसा नहीं है सिर्फ 2 अंडे खाने से ही आपके शरीर को गर्माहट मिल सकती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उबले अंडे खाने के फायदे के बारे में।;
Egg Health Benefits: सर्दियों के मौसम में कुछ लोग ज्यादा अंडे (Eggs) खाते हैं, उन्हें लगता है कि अधिक अंडे का सेवन करने से बॉडी को ज्यादा गर्मी मिलेगी। मगर ऐसा नहीं है सिर्फ 2 अंडे खाने से ही आपके शरीर को गर्माहट मिल सकती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उबले अंडे (Boiled Eggs) खाने के फायदे के बारे में।
हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि सर्दी के मौसम में बॉडी का तापमान कम हो जाता है। इसलिए शरीर को बाहरी ऊर्जा की जरूरत होती है। अंडे से आपके शरीर को तापमान सर्दियों में ठीक रहता है।
इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है अंडा
अंडा आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो आपको इम्यूनिटी को बूस्ट करने में हेल्प कर सकते हैं।
दिल के लिए अच्छा होता है अंडा
वैसे तो अंडे में हाई मात्रा में कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है, लेकिन यह फिर भी आपके दिल के लिए अच्छा होता है। इसलिए सर्दियों में नियमित रूप से अंडे का सेवन करना चाहिए। इससे आपका दिल स्वस्थ रहेगा।
प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत होता है अंडा
आप सभी जानते हैं अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो एक अंडे में करीब 6 ग्राम प्रोटीन होता है। इसलिए अंडा खाने से आपके शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं रहेगी।
हड्डियों को मजबूत बनाता है अंडा
अंडे का सेवन करने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इसमें कुछ जरूरी पोषक तत्व पाएं जाते हैं, जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते है।
कब करना चाहिए अंडे का सेवन
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि सुबह की नाश्ते में अंडे का सेवन करना चाहिए। इससे आपकी शरीर को भारी प्रोटीन मिलता है। जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा रहता है।