Boost Immunity in Winter: सर्दी के मौसम में बीमारियों से बचने के लिए फॉलो करें ये आयुर्वेदिक टिप्स
Boost Immunity in Winter: जब मौसम में बदलाव आता है, तो ज्यादातर लोग बीमार पड़ते हैं। सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी अधिक कमजोर होती है और सर्दी-जुकाम, बुखार होना आम बात है। इससे बचने के लिए आप इन आयुर्वेदिक टिप्स को अपना सकते हैं।;
Boost Immunity in Winter: राजधानी दिल्ली समेत अधिकतर सभी राज्यों में धीरे-धीरे सर्दियों ने दस्तक दे दी है। इस मौसम में बीमारियां भी अधिक होती हैं। सर्दी के मौसम में खांसी-जुकाम और बुखार होना आम बात है। लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होने वाले सर्दी के मौसम में साइनसाइटिस, टॉन्सिलाइटिस और इंफ्लुएंजा आदि की समस्या अधिक बढ़ जाती है। अगर आप भी सर्दियों में इन बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो आयुर्वेद (Ayurveda) की इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। ये कुछ ऐसे नुस्खे हैं, जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट Tips (To Boost Immunity) करने में आपकी मदद करेंगे। इन टिप्स को फॉलो करने से आप कई बीमारियों से बचे रहेंगे। आइये जानते हैं कि आयुर्वेदिक के कौन से उपाय हैं।
योग करें
शरीर को स्ट्रेस और मन को शांत रखने के लिए व्यायाम करना अति आवश्यक है। अगर रोजाना सुबह के वक्त व्यायाम किया जाए, तो शरीर को शारीरिक मजबूती मिलती है। इससे दिमागी हेल्थ भी स्वस्थ रहती है। वहीं, कई योगासन ऐसे हैं, जिनको करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। साथ ही, रोजाना नियमित तौर पर व्यायाम करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ने लगती है।
आयुर्वेदिक टिप्स अपनाएं
आयुर्वेदिक कुछ क्रियाएं ऐसी होती हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाती हैं। इसके लिए रोजाना सुबह और शाम नाक में नारियल का तेल, तिल या घी लगाएं। इसके साथ ही, ऑयल पुलिंग थेरेपी भी सर्दी से बचाव के लिए फायदेमंद मानी जाती है। एक चम्मच नारियल का तेल या तिल मुंह में डाल लें और फिर 1 से 2 मिनट तक मुंह में दबाए रखें। इसके बाद गर्म पानी से कुल्हा कर लें। ऐसा करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होगा।
आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का सेवन करें
कई बीमारियों से बचने के लिए सर्दी के मौसम में आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का सेवन करें। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है। सर्दी में तुलसी, अदरक, अशवगंधा, हल्दी का दूध आदि आयुर्वेदिक चीजों को शामिल कर सकते हैं। काढ़े का सेवन करने से इम्यूनटी बढ़ जाती है। इसके अलावा, हेल्थ को बेहतर बनाने का काम भी करता है। सर्दी-जुकाम से बचने के लिए काढ़ा काफी फायदेमंद होता है। यह शरीर को स्वस्थ रखने का काम करता है।
ये भी पढ़ें:-Shardiya Navratri Vrat 2023: व्रत में हो रही गैस और एसिडिटी की समस्या
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।