Child Thumb Sucking Habit: बच्चा छोड़ देगा अंगूठा चूसने की आदत, अपनाएं ये टिप्स
Child Thumb Sucking Habit: ज्यादातर आप सभी ने देखा होगा कि छोटे बच्चों में अंगूठा चूसने की आदत होती है। उन्हें कितनी भी रोकने की कोशिश की जाए, लेकिन नहीं मानते हैं। अगर आप भी अपने बच्चे की इस आदत से परेशान हो गए हैं, तो इन तरीकों को जरूर अपनाएं।;
Child Thumb Sucking Habit: अपने बच्चे (Children) की सेहत को लेकर हर माता-पिता को टेंशन होती है। उनका बच्चा कितना बड़ा ही क्यों न हो जाए, लेकिन अभिभावक उसकी फिक्र करना नहीं छोड़ते हैं। मुख्यतौर पर छोटे बच्चों पर ज्यादा ध्यान देना पड़ता है। छोटे बच्चों में कुछ ऐसी आदतों को पकड़ लेते हैं, जिन्हें छुड़ाना काफी मुश्किल होता है। उन्हीं आदतों में से अंगूठा चूसने की आदत (Thumb Sucking Habit) है। आपने बच्चों को अंगूठा चूसते जरूर देखा होगा, लेकिन बड़े होने पर भी उनमें यह आदत बनी रहती है। माता-पिता के कई बार मना करने के बाद भी बच्चे अंगूठा चूसना नहीं छोड़ते हैं। ऐसी सिचुएशन में माता-पिता के लिए अपने बच्चे की इस आदत को छुड़ाना काफी मुश्किल हो जाता है। चलिए जानते हैं कि आप अपने बच्चे की अंगूठा चूसने की आदत को कैसे छुड़ाया जा सकता है।
बच्चे के अंगूठा चूसने की आदत को ऐसे छुड़ाएं
अंगूठे पर खट्टी या कड़वी चीज लगाएं
अगर आप भी अपने बच्चे की अंगूठा चूसने की आदत से परेशान हैं, तो उसके हाथ पर कोई खट्टी या कड़वी चीज को लगाएं। ऐसा करने से बच्चा अंगूठा चूसना छोड़ देगा। लेकिन, इस बात का ध्यान रखें कि जो भी चीज आप उसके अंगूठे पर लगा रहे हैं, तो वह उसकी सेहत के लिए हानिकारक न हो।
बच्चे को काम में व्यस्त रखें
अगर बच्चा अंगूठा चूसना नहीं छोड़ रहा है, तो कोशिश करें कि उसे काम में बिजी कर दें। जब बच्चा ज्यादा काम में बिजी रहेगा, तो अंगूठा नहीं चूसेगा और धीरे-धीरे उसकी ये आदत छूठ सकती है।
अंगूठे पर थंब गार्ड लगाएं
बच्चे की अंगूठा चूसने की आदत को छुड़ाने के लिए उसके अंगूठे पर थंब गार्ड या अंगूठे को कवर करने वाली चीज़ लगाएं। ऐसा करने से बच्चे की अंगूठा चूसने की आदत छूट जाएगी।
बच्चे को समझाएं
अगर बच्चा लगातार अंगूठा चूसता रहता है, तो बीमारियों का शिकार हो सकता है। इसलिए जब भी बच्चे को अंगूठा चूसते हुए देखें, तो उसे समझाएं कि इससे पेट में कीड़े हो जाएंगे। ऐसा करने से शायद बच्चा अंगूठा चूसना छोड़े दें।
अकेला न छोड़ें
ज्यादातर बच्चे अकेले होने के कारण भी अंगूठा चूसने लगते हैं। इसलिए बच्चों को अकेला न छोड़ें। साथ में बच्चों को मीठी गोली या निप्पल खाने के लिए दें, जिससे बच्चों में अंगूठा चूसने की आदत छूट जाएं।
ये भी पढ़ें:- Beauty Tips: पतली आइब्रो को घना करने में मददगार है ये तेल
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।