Christmas 2021: ऐसे सजाएं क्रिसमस ट्री, ये रहे यूनिक Ideas

Christmas 2021: अगर आप भी क्रिसमस ट्री को डेकोरेट करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ आइडियाज दे रहे हैं, जो आपके काम के हो सकते हैं।;

Update: 2021-12-21 07:48 GMT

Christmas 2021 Tree Decoration Ideas : क्रिसमस (Christmas 2021) के मौके पर बहुत से लोग अपने घर में क्रिसमस ट्री लाते हैं, इसे अच्छी तरह डेकोरेट भी करते हैं। अच्छी तरह डेकोरेट किए गए क्रिसमस ट्री से आप अपने घर को पूरी तरह फेस्टिव मूड दे सकती हैं। अगर आप भी क्रिसमस ट्री को डेकोरेट करने की प्लानिंग कर रही हैं तो यहां हम आपको कुछ आइडियाज दे रहे हैं, जो आपके काम के हो सकते हैं। 

- क्रिसमस ट्री पर अलग-अलग कलर की लाइट्स और कलरफुल कैंडल लगाएं।

-क्रिसमस ट्री को डेकोरेट करने के लिए आप आर्टिफिशियल गिफ्ट्स भी यूज कर सकती हैं। कुछ आर्टिफिशियल गिफ्ट आप ट्री के पास रखें और कुछ को ट्री में हैंग कर सकती हैं।

-क्रिसमस ट्री के अगल-बगल आप प्रभु यीशू और मदर मैरी की मूर्ति रख सकती हैं। इसके अलावा आप सांता क्लाज की छोटी-सी स्टेच्यू भी रख सकती हैं।

-क्रिसमस बेल के बिना क्रिसमस ट्री का डेकोरेशन अधूरा माना जाता है। सिल्वर, ग्रीन या अलग-अलग कलर्स की बेल्स से भी क्रिसमस ट्री को आप सजा सकती हैं।

-आप रेड या ग्रीन कलर के रिबन को क्रिसमस ट्री की डालियों पर लपेटकर भी सजावट कर सकती हैं।


Tags:    

Similar News