Constipation Causes: इन लोगों को सबसे ज्यादा परेशान करती है कब्ज की समस्या

Constipation Causes: अक्सर कुछ लोग कब्ज की समस्या से ज्यादा परेशान रहते हैं। इसके पीछे कई सारे कारण होते हैं। आइये जानते हैं कि सबसे ज्यादा कब्ज की समस्या किन लोगों को होती है।;

Update: 2023-12-14 10:45 GMT

Constipation Causes: कुछ लोगों को कब्ज की शिकायत सबसे ज्यादा रहती है, लेकिन क्या आपके मन में कभी विचार आया है कि ऐसा क्यों होता है। अगर ऐसा नहीं, तो आपको इस बारे में सोचना चाहिए। जब कब्ज की समस्या ज्यादा समय तक रहती है, तो यह समस्या काफी गंभीर हो सकती है, जिसमें आंतों में मल चिपक सकता है। इस वजह से अपच और खराब डाइजेशन की समस्या हो सकती है। बवासीर और मोटापे समेत किडनी की बीमारी हो सकती है। इसलिए आप कब्ज होने के कारणों को जान लें, ताकि इस समस्या से बच सकें। आइये जानते हैं कि किन लोगों को यह कब्ज की समस्या सबसे ज्यादा होती है।

जो लोग पानी कम पीते हैं

जो लोग पानी कम पाते हैं, उन्हें कब्ज की समस्या सबसे ज्यादा रहती है। शरीर में पानी की कमी से मल सूख जाता है और कठोर हो जाता है। इसी वजह से ये आंतों में जमा रहता है और कब्ज की समस्या हो जाती है। इसके अलावा, जो लोग कम पानी पीते हैं, उन लोगों में मेटाबोलिज्म और मूवमेंट काफी स्लो हो जाता है। ये कब्ज की समस्या का सबसे बड़ा कारण है। इसलिए रोजाना ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। 

सब्जी और फल कम खाने वालों में 

जो लोग कम सब्जी और फल खाते हैं, उनमें कब्ज की समस्या ज्यादा होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें, तो सब्जियों और फलों का कम सेवन करने से शरीर में फाइबर की कमी का सबसे बड़ा कारण है। इसी वजह से कब्ज की समस्या होती है। अगर आपको बार-बार कब्ज की समस्या हो रही है, तो अपनी डाइट में फल और सब्जियों की मात्रा को बढ़ाना चाहिए। जिससे कब्ज की समस्या न हो। ये मल में थोक को जोड़ने का काम करता है, जिसकी वजह से मल त्याग करने में काफी आसानी होती है। इसी वजह से कब्ज की समस्या नहीं होती है। 

हाई प्रोटीन लेने वालों में

वैसे प्रोटीन लेना शरीर के लिए जरूरी होता है, लेकिन जो लोग प्रोटीन का ज्यादा सेवन करते हैं, उन लोगों में कब्ज की समस्या सबसे ज्यादा होती है। जब हम ज्यादा प्रोटीन का सेवन करेंगे, तो शरीर में गर्मी पैदा होती है। जिससे मल सूख जाता है और कब्ज की समस्या नहीं होती है। अगर आप अपनी डाइट में प्रोटीन की ज्यादा मात्रा ले रहे हैं, तो कब्ज की समस्या हो सकती है। इसलिए हाई प्रोटीन वाली चीजों का कम से कम सेवन करें। 

ज्यादा देर बैठे रहने वालों में

जो लोग ज्यादा देर तक बैठे रहते हैं, उसमें कब्ज की समस्या सबसे ज्यादा होती है। जब फिजिकल एक्टिविटी में कमी होती है, तो आपका मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है, जिससे कब्ज की समस्या बनी रहती है। इसलिए एक्सरसाइज और योगा करना शुरू करें, जो कब्ज की समस्या को कम करने में मदद करते हैं।

ये भी पढ़ें:- Sickle Cell Anemia से पीड़ित मरीज 50 साल से अधिक नहीं जी पाता, पढ़ें इस खतरनाक बीमारी के लक्षण और उपचार

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Tags:    

Similar News