अगर रहती है कब्ज की समस्या तो आज से ही शुरू कर दें ये छोटे-छोटे काम, जड़ से खत्म हो जाएगी समस्या

बदलती दिनचर्या, जंक फूड्स (Junk foods) का ज्यादा इस्तेमाल और समय पर खाना न खाने की वजह से कब्ज (Constipation) की समस्या हो जाती है। हर आदमी अपनी पेट की समस्या को लेकर दुखी है। पेट की समस्या की वजह से कई और गंभीर बीमारी हो जाती है।;

Update: 2021-07-21 11:29 GMT

बदलती दिनचर्या, जंक फूड्स (Junk foods) का ज्यादा इस्तेमाल और समय पर खाना न खाने की वजह से कब्ज (Constipation) की समस्या हर किसी को है। हर आदमी अपनी पेट की समस्या को लेकर दुखी है। पेट की समस्या की वजह से कई और गंभीर बीमारी हो जाती है। इन समस्याओं से बचने के लिए अपने खान-पान को ठीक रखें और अगर ज्यादा गंभीर समस्या है तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। यहां हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे (Constipation Remedies) बताने जा रहे हैं जिसके इस्तेमाल से कब्ज की समस्या को काफी कम किया जा सकता है। इनके साथ ही आप ज्यादा ऑयली और चटपटा खाना-खाने से बचे ।

जंक फूड से बचे

जंक फूड खानों से आपको बचने की जरुरत है। पिज्जा, बर्गर, चिली पोटैटो , फ्रेंच फ्राइज और चाऊमीन जैसे चीजें खाने में तो आपको बेहद अच्छी लगती है, लेकिन ये आपके पेट के लिए उतनी ही नुकसान दायक है। ये धीरे-धीरे आपकी बॉडी का नुकसान पहुंचाती है। इससे आपके पाचन क्रिया भी काफी प्रभावित होती है। ऐसे में आपको जंक फूडे खाने से बचना चाहिए।

रोजाना दही खाएं 

जिन लोगों का कब्ज की ज्यादा समस्या होती है तो उन्हें रोजाना दही खाना चाहिए। दही खाने से आंत स्वस्थ रहती है और मल को नरम रखने में काफी मदद करती है। ये हम नहीं कह रहे बल्कि 2014 में एक शोध हुआ था। जिसमें यह बात निकलकर सामने आई थी कि जिन लोगों ने एक हफ्ते तक सुबह को दही का सेवन किया था उनकी पुरानी से पुरानी कब्ज ठीक हो सकती है।

जितना हो सके दालें खाएं

अक्सर हम दालें खाने से बचते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि दालें खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना जरुरी है। दालों में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसकी वजह से पाचन क्रिया सही रहती है। अगर पाचन क्रिया ठीक रहेगी तो पेट अपने आप साफ हो जाएगा। रोजाना एक टाइम दाल जरुर खानी चाहिए। 

खाना टाइम से खाएं

जानकारों का कहना है कि अगर हम ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर समय से करें तो हमारा पेट बिल्कुल ठीक रहेगा। रात का खाना खाने के बाद 15-20 मिनट के लिए वॉक जरुर करना चाहिए।

ब्रोकली खाने से पाचन क्रिया पर होता है पॉजिटीव इफेक्ट

ब्रोकली बहुत काम की चीज है। इसमें सल्फोराफेन नाम का एक यौगिक होता है। जो आंत के लिए काफी फायदेमंद होता है। आंत के स्वस्थ होने से पाचन की क्रिया आसान हो जाती है।

Tags:    

Similar News