Home Remedies: डार्क अंडरआर्म्स से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Home Remedies for Dark Underarms: जब अंडरआर्म्स डार्क दिखने लगते हैं तो आपको स्लीवलेस कपड़े पहनने में शर्म आती है। यहां कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताया जा रहा है। जिनकी मदद से आपको इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।;

Update: 2023-10-09 07:28 GMT

Home Remedies for Dark Underarms:  गर्मी हो या सर्दी हर मौसम में लड़कियों को खासतौर पर अंडरआर्म्स के कालेपन का सामना करना पड़ता है। इसी वजह से पार्टी हो या शादी लड़कियां विशेषतौर पर स्लीवलेस कपड़े पहनने से बचती है। कई बार महिलाएं अंडरआर्म्स जैसी नाजुक स्किन पर कई केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करती है, जिसके बाद भी उन्हें कोई फायदा नहीं होता है। यहां हम आपको कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आपको अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने में मदद मिलेगी। 

एलोवेरा जेल इस्तेमाल करें (Use Aloevera Gel) 

आमतौर पर एलोवेरा का इस्तेमाल स्किन को खूबसूरत बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन, क्या आपको पता है डार्क अंडरआर्म्स को साफ करने में एलोवेरा जेल काफी फायदेमंद है। एलोवेरा स्किन पर नेचुरल एक्सफोलिएटिंग की तरह काम करता है। साथ ही, डार्क स्किन को गोरा करने में मदद करता है। अगर इसका इस्तेमाल रोजाना अंडरआर्म्स पर किया जाए, तो कालेपन की समस्या दूर हो जाएगी। 

अंडरआर्म्स पर कच्चा आलू लगाएं (Apply Raw Potato on Underarms)

ऐसा कहा जाता है कि काली स्किन को गोरा करने में कच्चे आलू को लगाना काफी फायदेमंद होता है। आलू स्किन पर नेचुरल ब्लीच की तरह काम करता है। इसके लिए आपको आलू को चिप्स के आकार में छीलकर डार्क अंडरआर्म्स पर लगाएं, इससे आपकी स्किन धीरे-धीरे साफ होने लगेगी। आलू का रस निकालकर कॉटन बॉल्स  के जरिए भी डार्क अंडरआर्म्स पर लगा सकते हैं। इसका असर आपको एक हफ्ते के अंदर ही दिखने लगेगा। 

नींबू स्किन के लिए ब्लीचिंग एजेंट (Lemon Bleaching Agent for Skin)

नींबू को स्किन पर नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट की तरह अपना काम करता है। इसको डार्क अंडरआर्म्स पर लगाने से स्किन साफ होने लगती है। साथ में, डेड स्किन को साफ करने में नींबू काफी गुणकारी माना जाता है। अगर इसका इस्तेमाल एक हफ्ते तक किया जाए, तो आपको फर्क जरूर नजर आएगा। 

एपल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करें (Use Apple Cider Vinegar)

अंडरआर्म्स की डेड सेल्स को हटाने में एपल साइडर विनेगर काफी फायदेमंद है। इसके साथ ही ये डिसइंफेक्टेंट के तौर पर भी स्किन पर अपना काम करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 कटोरी में 2 चम्मच सेब का सिरका लेना होगा और उसमें थोड़ा बेकिंग सोडा डालकर मिक्स करना होगा। इसके बाद करीब 15 मिनट तक अंडरआर्म पर लगाएं और फिर पानी से धो लें।

ये भी पढ़ें:-  Cholesterol Remedy: नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकाल देंगी ये चीजें

Disclaimer: यह खबरDark Underarms Cleaning Tips:सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Tags:    

Similar News