पार्टनर के साथ बिताना चाहते हैं क्वालिटी टाइम तो दिल्ली के पास इन जगहों पर करें विजिट, देखें लिस्ट
पार्टनर के साथ दिल्ली के पास इन खूबसूरत और दिल को छू जाने वाली जगहों पर करें विजिट, क्वालिटी टाइम और भी ज्यादा यादगार हो जाएगा।;
Romantic Destinations Near Delhi: अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ कुछ सुकून के पल बिताना चाहते हैं। तो दिल्ली के आसपास ऐसी बहुत सी रोमांटिक जगहें हैं, जो आपको बहुत ही बेहतरीन एक्सपीरियंस दे सकती हैं। इन शानदार और मशहूर गेटवे के माध्यम से आप अपने रोमांस को एक बार फिर पहले की तरह जी सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में आपको दिल्ली के आसपास घूमने के लिए मशहूर रोमांटिक डेस्टीनेशन्स के बारे में बताएंगे। तो चलिए देखते हैं कपल्स के लिए कौन-कौन सी हैं रोमांटिक जगहें:-
आगरा (Agra)
यमुना नदी के तट पर स्थित आगरा अपनी मुगल-युग की संरचनाओं, यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों, दुनिया के सात अजूबों में से एक ताज महल, शानदार किलों, मकबरों और बाजारों के साथ पर्यटकों का स्वागत करता है। यहां पर आप ताज महल के अलावा आगरा फोर्ट, इतमाद-उद-दौला का मकबरा, महताब बाग और फतेहपुर सिकरी आदि बहुत सी जगहों पर घूमने जा सकते हैं।
मसूरी (Mussoorie)
मसूरी के रोमांटिक माहौल में जाकर आप एक बार फिर अपने पार्टनर के प्यार में पड़ जाएंगे। आप उम्मीद कर सकते हैं कि रात में तापमान शून्य डिग्री से नीचे गिर सकता है। मसूरी में पहाड़ों पर घूमने में बहुत मजा आएगा साथ ही आप यहां अच्छी फोटो भी क्लिक करवा सकते हैं। यहां पर आप केम्पटी फाल्स, जॉर्ज एवरेस्ट हाउस, लाल टिब्बा और मॉल रोड आदि बहुत सी जगहों पर घूम सकते हैं।
जयपुर (Jaipur)
राजस्थान की राजधानी और सबसे बड़ा शहर जयपुर है। यहां के खूबसूरत किले, महल और बगीचे आपको बहुत ही ज्यादा पसंद आएंगे। आप जयपुर में भारतीय वास्तुकला की खूबसूरती का एक अनूठा नमूना देखेंगे। जयपुर में आप आमेर फोर्ट, हवा महल, जल महल और नाहरगढ़ का किला आदि बहुत सी खूबसूरत चीजें देखते हैं। यहां की संस्कृति से आपको प्यार हो जाएगा।
कसौली (Kasauli)
कोलोनियल दौर के इस शहर को सेब के बागों के लिए जाना जाता है। आप कसौली की दिल में उतर जाने वाली खूबसूरती में अपने रोमांस को फिर जगा सकते हैं। सर्दी के मौसम में तो यहां जाकर बहुत ही ज्यादा मजा आता है। कसौली से पहाड़ के नजारे एक एक्स्ट्रा बोनस की तरह हैं। यहां पर आपको अपने पार्टनर के हाथ में हाथ डालकर डूबते और उगते हुए सूरज को देखने में एक अलग ही खुशी महसूस होगी।
मनाली (Manali)
मनाली रोमांस चाहने वालों के लिए एकदम परफेक्ट जगह है। यहां आप सर्दियों में शून्य तापमान के साथ बर्फबारी की उम्मीद कर सकते हैं। मनाली से पहाड़ के नजारे देखने में एक अलग तरह की शांति और सुकून का एहसास होता है। आप यहां पर रोहतांग पास, सोलांग वैली, नग्गर कैसल आदि जगहों पर जा सकते हैं।