Dhanteras 2023: धरतेस पर खरीदें तांबे का बर्तन, रोजाना पानी पीने से मिलेंगे गजब के फायदे
Dhanteras 2023: इस साल धनतेरस का त्योहार 10 नवंंबर को मनाया जाएगा। इस दिन सोना, चांदी, आभूषण खरीदने की परंपरा है। अगर आप भी इस धनतेरस पर कुछ खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो तांबे का बर्तन खरीदें। इससे सेहत को कई लाभ पहुंचते हैं। आइये जानते हैं...;
Dhanteras 2023 Special:त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। दिवाली के लिए सभी के घरों तैयारियां शुरु हो गई है। लेकिन, इससे पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। हर साल धनतेरस का पर्व कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन मनाया जाता है। हिंदू शास्त्र के अनुसार, धनतेरस वाले दिन धन्वंतरि का जन्म हुआ था। इसलिए इसे धन्वंतरि भी कहते हैं। इस साल धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर को मनाया जाएगा। धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा है। बाजारों में भी इसके लिए तैयारियां अंतिम चरण पर है।
भारत समेत दुनियाभर में धनतेरस पर बर्तन खरीदने की पुरानी परंपरा चली आ रही हैं। इस दिन बाजारों में काफी भीड़-भाड़ देखने को मिलती है। इस दिन लोग तरह-तरह के बर्तन खरीदते हैं। धनतेरस पर तांबे के बर्तन खरीदना काफी शुभ माना जाता है। इससे स्वास्थ्य संबंधी कई लाभ होते हैं।
तांबे का बर्तन खरीदने से क्या फायदा होता है
ऐसा कहा जाता है कि तांबे के बर्तन खरीदने से स्वास्थ्य संबंधी कई लाभ होते हैं। तांबे के ग्लास, बर्तन और अन्य बर्तन में रात को पानी भरकर सुबह के वक्त पीने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते है। इसका पानी पीने से पेट काफी ठंडा रहता है और कई बीमारियों से बचाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो तांबे के बर्तन में मौजूद खनिज के तत्व सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। यह बीमारियों को दूर करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पाचन और वजन को कम करने के लिए तांबे के बर्तन में पानी पीना अच्छा होता है।
स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए तांबे के बर्तन फायदेमंद
- ऐसा कहा जाता है कि तांबे के बर्तन में पानी पीने से पेट अच्छा रहता है।
- शरीर में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को भगाने के लिए तांबे का बर्तन फायदेमंद है।
- कॉपर के बर्तन में रोजाना पानी पीने से वजन कम होता है।
- तांबे के बर्तन में पानी पीने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने में मदद मिलती है। इसलिए कैंसर के मरीज तांबे के बर्तन का इस्तेमाल करें।
- रोजाना तांबे के बर्तन में पानी पीने से शरीर में एनीमिया यानी खून की कमी नहीं होती है। तांबे का बर्तन एनीमिया के खतरे को कम करने में मदद करता है।
- सबसे अच्छी बात यह है कि तांबे के बर्तन में रोजाना पानी पीने से जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है। आजकल यह समस्या ज्यादातर लोगों को है।
- तांबे के बर्तन का इस्तेमाल करने से हार्ट संबंधी समस्याएं दूर होती है।
ये भी पढ़ें:- Diwali 2023: प्रदूषण और पटाखों से होती हैं आंखों में जलन
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।