White से Silver City तक... क्या आप जानते हैं इन रंग-बिरंगे शहरों का इतिहास, देखें लिस्ट

Colour Coded Cities: भारत (India) के कई ऐसे शहर हैं, जिनका नाम अलग-अलग रंगों पर रखा गया है। हालांकि, इन कलर बेस्ड नामों के इतिहास के बारे में हम सभी ज्यादा कुछ नहीं जानते हैं। इस आर्टिकल में पढ़िए इन जगहों का नाम रंगों (Colour Based Name Of Cities) पर क्यों रखा गया है।;

Update: 2023-06-30 08:07 GMT

Famous Colour Coded Indian Cities: भारत विविधताओं का देश है, यहां कई धर्मों और कल्चर को मानने वाले लोग साथ मिलकर रहते हैं। यहां राज्यों की सीमाओं के साथ लोगों की भाषाएं, खानपान और पहनावा भी बदल जाता है। यही वजह है कि भारत को अनेकता में एकता का बिल्कुल सटीक उदाहरण माना जाता है। भारत की इन्हीं भिन्नताओं और अनेक रंगों को यहां के कुछ शहर बहुत ही अच्छी तरह से दर्शाते हैं। ऐसे में देश के अंदर गुलाबी शहर से लेकर पूर्व के वेनिस तक, हर शहर की अलग रंगत, इतिहास और खासियत है। भारत (India) के ऐसे कई शहर हैं, जिनकी पहचान महज उनके नाम से ही नहीं, बल्कि उनके इतिहास (Colour Coded Cities History) से भी की जाती है, जैसे कि राजस्थान के जयपुर को गुलाबी शहर के नाम से जाना जाता है। लेकिन, क्या आप इस नाम के पीछे की वजह जानते हैं। अगर नहीं, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको अलग रंग के शहरों और उनके इतिहास बताएंगे। इसे जानकर आप वहां जरूर जाना (Travel Destinations) चाहेंगे।  

यहां देखिए भारत के रंग-बिरंगे शहरों से जुड़ी अहम बातें

गुलाबी शहर (Pink City)

Pink City

राजस्थान की राजधानी जयपुर है, पिंक सिटी क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा राज्य है। बता दें कि महाराजा सवाई जयसिंह (द्वितीय) ने 1727 में इस शहर की नींव रखी थी और उन्हीं के नाम पर इस शहर का नाम भी रखा गया था। ऐसा कहा जाता है कि 1876 में वेल्स के प्रिंस अल्बर्ट एडवर्ड जयपुर आए थे और उनके स्वागत में पूरे शहर को गुलाबी रंग से सजाया गया था। तभी से इस शहर को गुलाबी नगर यानी पिंक सिटी के नाम से जाना जाता है और आज भी यहां की कई प्राचीन इमारतें गुलाबी रंग की हैं।

स्वर्णिम शहर (Golden City)

Golden City

राजस्थान के थार रेगिस्थान में स्थित जैसलमेर शहर को गोल्डन सिटी कहा जाता है। यह जगह अपने डेजर्ट सफारी और भव्य किले के लिए बहुत फेमस है। अब क्योंकि यह किला पीले बलुआ पत्थर से बना है, तो शाम की रोशनी पड़ने पर यह किला सोने की तरह चमकता है। इसी वजह से इसे सोनार किला भी कहा जाता है। साथ ही, यहां कई अन्य इमारतें पीले बलुआ पत्थर से बनी हैं। इसलिए इस शहर को गोल्डन सिटी कहा जाता है।

सफेद शहर (White City)

White City

बता दें कि उदयपुर की स्थापना महाराणा प्रताप के पिता महाराणा उदयसिंह ने 1559 में की थी। यह जगह कई खूबसूरत झीलों के कारण देशभर में पूर्व का वेनिस के रूप में मशहूर है। इसके अलावा यहां हर साल बड़ी तादाद में देश-विदेश से लोग घूमने का लिए भी पहुंचते हैं। उदयपुर में संगमरमर से बनी कई बेहतरीन संरचनाए मौजूद हैं, इसी वजह से उदयपुर को सफेद शहर कहा जाता है।

सिल्वर शहर (Silver City)

Silver City

बता दें कि उड़ीसा में स्थित कटक एक प्राचीन शहर है, जो कि महानदी और उसकी सहायक नदी काठजुली के संगम पर बसा हुआ है। मध्ययुग में यह उड़ीसा राज्य की राजधानी भी हुआ करता था। यहां मुगलकालीन फिलिग्री कला से बने चांदी, हाथी दांत और पीतल के आभूषण यहां के इतिहास की गवाही देते हैं। ये आभूषण अपने अद्भुत डिजाइन के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं, इसलिए इस जगह को सिल्वर शहर कहा जाता है।

Also Read: Monsoon: बारिश के मौसम में पार्टनर के साथ यहां घूमने का बनाएं प्लान, बनेगी लाइफटाइम मेमोरीज

Tags:    

Similar News