Utensils: इन बर्तनों में खाना खाने से शरीर को ढेरों फायदे
Utensils: खाना खाने के तरीके से लेकर खाना परोसने तक के ढंग बेहद ही अहम माने जाते हैं। इस खबर में बताने जा रहे हैं कि किस धातु के बर्तनों में खाना खाना आपकी सेहत के लिए अच्छा साबित होगा।;
What To Eat In Which Utensils: हम सभी खाना बनाते समय हाइजीन से लेकर न्यूट्रिएंट्स (Nutrients) तक हर चीज का ख्याल रखते हैं। लेकिन, जब खाना परोसने की बारी आती है, तो हम ओकेजन के हिसाब से बर्तनों का चुनाव करते हैं। कई लोग बर्तन धोने की मेहनत बचाने के लिए प्लास्टिक के डिस्पोजेबल प्लेट्स, गिलास और चम्मच आदि में खाना खा लेते हैं। हालांकि, यह सेहत के लिहाज से बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। आपको ये पता होना चाहिए कि हम किस बर्तन में खाना खा रहे हैं, इसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। आयुर्वेद में खाना खाने को लेकर बहुत सी बातें बताई गई हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बर्तन से होने वाले फायदे बताएंगे कि किस तरह के बर्तन में खाना खाना आपकी सेहत के लिए अच्छा साबित होगा।
- सोने के बर्तनों में खाना
आजकल सोने (Gold Utensils) के बर्तनों में ना के बराबर लोग ही खाना खाते हैं। हालांकि, पहले के समय में सोने के बर्तनों में खाना भी खाया जाता था। अगर आप सोने के बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं, तो इसके ढेरों फायदे हो सकते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक सोना एक गर्म धातु है। इसमें खाना खाने से इंसान शारीरिक और मानसिक, दोनों तरह से मजबूत बनता है। यह आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। सोने के बर्तन में भोजन करने से आपकी याददाश्त तेज होती है। सोने के बर्तन का इस्तेमाल अल्जाइमर की बीमारी में भी फायदेमंद होता है। इसके साथ ही, आयुर्वेद के मुताबिक सोने के बर्तनों में भोजन करने से वात पित्त और कफ दोषों को कंट्रोल किया जा सकता है।
- चांदी के बर्तनों में खाना
चांदी (Silver Utensils) सोने से बिल्कुल विपरीत एक ठंडी धातु होती है। चांदी से बने बर्तन में खाना पकाने और खाने से शरीर को काफी ठंडक मिलती है। अब क्योंकि चांदी हमारे शरीर को ठंडा करती है, तो इसका सबसे अहम लाभ यही होता है कि इंसान का दिमाग बहुत तेज हो जाता है। चांदी के बर्तन में खाना खाने से गैस, एसिडिटी, कफ को कंट्रोल किया जा सकता है। आयुर्वेद की मानें, तो चांदी के बर्तनों में ऐसे गुण होते हैं, जो आपको बदलते मौसम के साथ होने वाली बीमारियों से बचाते हैं। अगर आप चांदी के बर्तन में भोजन करते हैं या पानी पीते हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है।
- कांसा के बर्तन में खाना
अगर आप कांसे के बर्तन में खाना बनाते या खाते हैं, तो इसका आपको बहुत फायदा होता है। कांसे के बर्तन (Bronze Utensils) में खाना खाने से दिमाग तेज और खून साफ होता है। कांसे के बर्तन से एसिडिटी की दिक्कत नहीं होती है और भूख भी बढ़ती है। लेकिन कांसे के बर्तन में खाने से पहले एक चीज का ध्यान रखें कि इसमें खट्टी चीजें बिल्कुल ना परोसें, वह जहर बन जाएगी। इन्हें खाने के बाद आपके शरीर को बहुत गंभीर नुकसानों का सामना करना होगा।
- तांबे के बर्तन में खाना
अक्सर लोग कहते हैं कि तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से आप रोग मुक्त रहते हैं। यह बात बिल्कुल सच है, क्योंकि तांबे (Copper Utensils) के बर्तन में रखा पानी पीने से खून साफ होता है, दिमाग तेज होता है और लिवर से संबंधित बीमारी दूर हो जाती हैं। तांबे का पानी आपके शरीर से टॉक्सिक को बाहर निकालने का काम करता है। यह आपके वजन को भी कंट्रोल करता है। सिर्फ पानी पीने से ही नहीं तांबे के बर्तन में खाना खाने से भी पेट और दिमाग को बहुत फायदा होता है। ध्यान रखें कि तांबे के बर्तन में कभी भी दूध न पिएं। आयुर्वेद के मुताबिक तांबे के बर्तन में रखा दूध जहर बन जाता है।
- पीतल के बर्तन में खाना
आयुर्वेद के मुताबिक, पीतल (Brass Utensils) के बर्तन में बना खाना खाने से कफ, एसिडिटी और पेट से जुड़ी बीमारी नहीं होती हैं। बता दें कि पीतल के बर्तन में खाना बनाने से सिर्फ 7 प्रतिशत पोषक तत्व ही नष्ट होते हैं।
- लोहे के बर्तन में खाना
लोहा के बर्तन (Iron Utensils) में खाना खाने के जरिए शरीर को ढेर सारा आयरन मिलता है। ये आपके शरीर को पूरे दिन एनर्जेटिक रखता है, लोहे के बर्तन में खाना खाने से शरीर को ताकत मिलती है। साथ ही यह शरीर में सूजन, पीलापन नहीं आने देता और पीलिया को खत्म करता है।
- स्टील के बर्तन में खाना
स्टील (Steel Utensils) के बर्तन आमतौर पर हम सभी के घरों में मिलते ही हैं। बता दें कि स्टील में खाना बनाने और खाना खाने से न तो बहुत ज्यादा फायदा पहुंचता है और न ही नुकसान पहुंचता है। यह बहुत ही न्यूट्रल सा धातु होता है।