Mango Ice Cream के साथ उठाएं गर्मियों का लुत्फ, यहां देखें आसान रेसिपी

Mango Ice Cream Recipe: यहां देखिये मैंगो आइसक्रीम बनाने की आसान रेसिपी।;

Update: 2023-05-15 14:12 GMT

Easy Mango Ice Cream Recipe: गर्मी के मौसम में कुछ ठंडा और टेस्टी खाने को मिल जाए, तो दिन बन जाता है। गर्मियों के मौसम का मतलब आम भी होता है, कई तरह की डिश बनाकर आप आम का लुत्फ उठा सकते हैं। ऐसे में आम की आइसक्रीम गर्मियों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। मैंगो आइसक्रीम बनाना बहुत ही आसान है, इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा इंग्रेडिएंट्स की भी जरूरत नहीं पड़ती है। इसे बनाने के लिए आपको मुख्य रूप से महज दूध, शुगर और आम का इस्तेमाल करना है। बता दें कि आम केवल टेस्टी ही नहीं, बल्कि ये सेहत के लिए अच्छा भी होता है। आम में विटामिन ए होता है, ये आंखों की रोशनी को बढ़ने और बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने का काम करता है। ऐसे में ये आइसक्रीम टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी है और इसे बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई बहुत चाव से खायेगा। अगर आम खाने के शौकीन हैं, तो आपको ये आइसक्रीम जरूर ट्राई करनी चाहिए। देखें आसान रेसिपी...

मैंगो आइसक्रीम की सामग्री

दूध - एक कप

क्रिम - 3 कप

आम की प्यूरी - एक कप

कटा हुआ आम - एक कप

कस्टर्ड पाउडर - एक चम्मच

वनीला - एक चम्मच

चीनी - एक कप

मैंगो आइसक्रीम बनाने के आसान रेसिपी स्टेप्स

- मैंगो आइसक्रीम बनाने के लिए आपको सबसे पहले लगभग एक चौथाई कप दूध में कस्टर्ड मिलाना है और इसे एक तरफ रख दें।

- अब अगले स्टेप में दूध गर्म करें और इसमें चीनी डालें। इसे अच्छे से मिक्स होने तक उबालें।

- दूध के उबलने के बाद इसमें कस्टर्ड वाला मिक्सचर मिलाएं। इसके बाद धीमी आंच पर इसे 1 मिनट तक पकाएं और ठंडा होने दें।

- अब इसमें मैंगो प्यूरी और आम के टुकड़े डाल दें। इसमें क्रीम और वनीला मिक्स करें और इसे कंटेनर में डालकर ढकें।

- इसे कुछ देर सेट होने के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद इस मिक्सचर को बाहर निकालें और इसे हैंड बीटर से फेंट लें।

- मिक्सचर को फेंट के फिर से फ्रिजर में रखें। अब आइसक्रीम को बाहर निकालें और इसे अपने हिसाब से सजाकर परोसें। 

Also Read: गर्मियों में ट्राई करें Aam Ka Peda, यहां देखें बहुत ही आसान रेसिपी

Tags:    

Similar News