हैरान कर देंगे आपको सेब और आम के छिलके के फायदे
आम, संतरा, सेब जैसे फलों के छिलके बेकार समझकर लोग फेंक देते हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि यह सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। आज हम आपको कुछ फलों के छिलकों के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इस बारे में।;
आम, संतरा, सेब जैसे फलों के छिलके बेकार समझकर लोग फेंक देते हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि यह सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। आज हम आपको कुछ फलों के छिलकों के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इस बारे में।
आम का छिलका
आम छीलने के बाद लोग इसके छिलकों को कूड़ेदान में डाल देते हैं। आपको बता दें कि यह काफी लाभदायक होता है।यह समय से पहले आने वाली झुर्रियों को रोकने में कारगर होता है। इसके साथ ही ये चेहरे को ग्लोइंग भी बनता है। इसके लिए आप छिलकों को धूप में अच्छे से सुखा लें। फिर इसका पाऊडर तैयार कर लें। इस पाउडर में पानी डालकर पेस्ट बनाएं और चेहरे में लगाएं। 15 मिनट बाद लगा रहने के बाद पानी से फेस धो लें।
सेब का छिलका
यह सेब के बराबर ही फायदेमंद होता है। इसे आप फेंकने के बजाए स्किन के लिए यूज कर सकते हैं। सेब का छिलता स्किन से जुड़ी समस्याों को दूर करने में बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके लिए आप सेब के छिलके का फेस पैक भी लगा सकती हैं। इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले सेब के छिलकों को सूखाकर उसका पाउडर बना लेंष इसके बाद इसमें बारीक पिसा हुआ दलिया और शहद मिक्स कर दें। इसे आप फेस पर मसाज करते हुए 20 मिनट के लिए लगाएंय़ तय समय के बाद इसे आप पानी से धो लें।