Lipstick Applying Tips: सर्दी में लिपस्टिक लगाते समय इन चीजों का रखें खास ख्याल
Lipstick Applying Tips: सर्दी में जितना ध्यान हम अपनी स्किन का रखना पड़ता है, उतना ही ध्यान अपने होंठों का रखते हैं।;
Lipstick Applying Tips: र्दियों में एड़ियों और हाथ-पैरों के साथ होंठों का फटना आम है। जब सर्दी में हवा ज्यादा तेज चलती है, तो इनमें काफी जलन और दर्द होता है। फटे होंठों पर लिपस्टिक लगाने से कभी-भी ड्राइनेस ज्यादा बढ़ जाती है। लिपस्टिक लगाने के बाद भी होंठ अच्छे नहीं लगते है। अगर आपके लिप्स की सर्दी बढ़ने के साथ ऐसी हालत हो जाती है, लिपस्टिक लगाते समय इन बातों का ध्यान रखें।
- फटे हुए होठों पर लिपस्टिक लगाने से पहले उसे एक्सफोलिएट जरूर करें। इससे डेड स्किन निकल जाती है। बिना एक्सफोलिएट लिपस्टिक लगाने से लिपस्टिक की लेयर्स होंठों की दरारों में जम जाती है। इसलिए जब भी लिपस्टिक लगाए, तो पहले उसकी स्क्रबिंग कर लें। इससे आपके होंठ एकदम सॉफ्ट हो जाएंगे।
- लिपस्टिक लगाने के बाद भी आपको अपने होंठ फटे हुए दिख रहे हैं, तो एक बार लिपस्टिक की क्वालिटी देख लें। मैट लिपस्टिक में ऑयल्स की मात्रा कम होती है। इसलिए ये ड्राइनेस बढ़ाने का काम करती है। लेकिन नॉर्मल लिपस्टिक में ऑयल्स की मात्रा नॉर्मल होती है। अगर आप स्मूदी टेक्सचर पाने के लिए ग्लॉसी लिपस्टिक को लगाएं।
- सर्दी में जब होंठों पर लिपस्टिक नहीं लगी रहती है, तो उस समय लिप बाम लगाएं। आप चाहें तो लिपस्टिक लगाने से पहले भी होंठों पर लिप बाम लगा सकते हैं। इससे होंठ न सिर्फ मॉइश्चर रहेंगे बल्कि शाइन करेंगे।
- जब भी लिपस्टिक लगाए तो उसे पहले लिप लाइनर लगाना सही तरीका है। इससे लिप की शेप सही नजर आती है। साथ ही, होंठों पर एक परत भी बन जाती है। जिससे लिपस्टिक होंठ की दरारों में नहीं भरती है। ऐसा करने से लिपस्टिक लंबे समय तक होंठों पर लगी रहती है।
ये भी पढ़ें:- Ubtan for Winters: सर्दी में स्किन केयर के लिए इस्तेमाल करें ये उबटन, चेहरे पर आ जाएगा निखार
लिपस्टिक लगाना सेहत के लिए भी खतरनाक
लिपस्टिक लगाने से जहां महिलाओं की सुंदरता बढ़ जाती है, वहीं छोटी सी लापरवाही यही लिपस्टिक महिलाओं की सेहत पर भारी पड़ जाती है। विशेषज्ञ बताते हैं कि लिपस्टिक के साइड इफेक्ट भी जानलेवा साबित होते हैं। दरअसल, लिपस्टिक के केमिकल्स खाना खाते समय पाचन तंत्र तक पहुंच जाते हैं, जो कि सेहत पर बेहद बुरा प्रभाव डालते हैं। यहां क्लिक करके पढ़िये लिपस्टिक लगाते समय किन बातों का रखें ख्याल...