Homemade Face Wash: सर्दियों में फेस वॉश से नहीं, बल्कि इन चीजों से धोएं अपना चेहरा
Homemade Face Wash: आज के समय में सभी को अपना चेहरा साफ और निखरता हुआ चाहिए। लेकिन सर्दियों में चेहरे का ग्लो कहीं गायब हो जाता है। उसके लिए आप अपने चेहरे का खास ख्याल रखें।;
Homemade Face Wash: सर्दियों में स्किन की ड्राईनेस काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप केमिकल स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ लोगों में ड्राईनेस के साथ रैशेज, खुजली और कील-मुंहासे की समस्या बनी रहती है। इसी वजह से बार-बार मॉयस्चराइज करते रहने की जरूरत होती है। लेकिन कई बार व्यस्त होने की वजह से ऐसा कर पाना मुश्किल हो जाता है। आपकी इस समस्या को दूर करने के लिए हमारे पास एक ऑप्शन है, जिससे आप नेचुरल तरीके से चेहरे को धो सकते हैं।
खीरा
खीरा सेहत के साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद है। इसमें पानी की अच्छी मात्रा मौजूद होती है। इसी वजह से इसे चेहरे पर लगाने और खाने से दोनों के ही फायदे मिलते हैं। इसके लिए पहले खीर को कद्दूकस कर चेहरे पर हल्के हाथों से मलें और फिर उसमें दही मिलाकर चेहरे पर करीब 5 मिनट के लिए लगा छोड़ दें। इसे चेहरे की नमी और ग्लो हमेशा बरकरार बनी रहेगी।
बेसन
जब पहले के समय में फेस वॉश नहीं हुआ करते थे, तब चेहरे को धोने और नहाने के लिए बेसन किया जाता था। बेसन स्किन को अंदर से साफ करता है और उसकी चमक को बढ़ा देता है। साथ ही, स्किन को सॉफ्ट बनाए रखने में मदद करता है। इसके लिए आप बेसन में चुटकी भर हल्दी को मिलाएं। फिर उसमें दही और गुलाबजल को मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाने के बाद सूखने के लिए छोड़ दें और पानी से फेस को धो लें। अगर इसका इस्तेमाल रोजाना किया जाए, तो चेहरा ग्लो करेगा और सॉफ्ट हो जाएगा।
तुलसी
हिंदू धर्म में वैसे तुलसी की पूजा करी जाती है। लेकिन इसका इस्तेमाल सेहत के साथ स्किन के लिए भी किया जाता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो स्किन से जुड़ इंफेक्शन को दूर करने में कारगर है। इसके लिए आप तुलसी के पत्तों को धो लें और पीस लें। इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। इसे लगभग 20 मिनट बाद धो लें।
एलोवेरा
एलोवेरा में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण स्किन की चमक को बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही, स्किन को हाइड्रेट रखने में भी मददगार है। अगर आप चेहरे पर इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो एक बाउल में एलोवेरा जेल को लेलें। इसके बाद एलोवेरा जेल में बेसन मिलाएं और पानी डालकर पेस्ट को तैयार कर लें। इसे चेहरे पर करीब 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर नॉर्मल पानी से फेस को धो लें।
ये भी पढ़ें:- Winter Makeup Tips: सर्दियों में मेकअप करने के बाद खराब हो सकता है आपका लुक