Nail Art Ideas: अट्रैक्टिव नेल आर्ट हैंड्स-नेल्स की बढ़े खूबसूरती

Nail Art Ideas: अपने हाथों की स्किन को सॉफ्ट, ग्लोइंग, ब्यूटीफुल बनाए रखने के लिए महिलाएं मेनिक्योर करती हैं, फिर नेल पेंट का यूज करती हैं। अगर आप अपने हाथों की खूबसूरती को और बढ़ाना चाहती हैं तो सिंपल नेट पेंट की बजाय ट्रेंडी नेल आर्ट करवाएं।;

Update: 2021-03-02 22:15 GMT

Nail Art Ideas: महिलाएं अपने चेहरे के साथ ही हाथों-पैरों की खूबसूरती पर भी पूरा ध्यान देती हैं। इसके लिए वे पेडिक्योर, मेनिक्योर करवाती हैं। नेल पेंट भी अप्लाई करती हैं। लेकिन हाथों की सुंदरता के लिए डिफरेंट नेल आर्ट करवाना ज्यादा अच्छा ऑप्शन है। इससे हाथों का लुक चेंज नजर आता है, ये ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। आप भी कुछ नेल आर्ट को ट्राई कर सकती हैं।

हॉफ मून

अगर आप नेल्स को क्लासी, रॉयल लुक देना चाहती हैं तो हॉफ मून नेल आर्ट बेस्ट ऑप्शन है। इसमें नेल्स के बॉटम एरिया पर व्हाइट या लाइट नेल पेंट से मून की शेप बनाई जाती है। बाकी के पार्ट पर ब्लैक नेल पेंट का इस्तेमाल किया जाता है। शादी जैसे फंक्शन के लिए लड़कियां इस नेल आर्ट को ट्राई कर रही हैं।

न्यूजपेपर लुक

न्यूजपेपर नेल आर्ट काफी अच्छा डिजाइन है। यह दिखने में काफी सुंदर लगता है। आप इसे किसी भी मौके पर लगा सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले व्हाइट, लाइट कलर की नेल पॉलिश लगाएं। इसे अच्छे से सूखने दें। अब नेल्स की शेप का न्यूजपेपर कट करें, इसे नेल्प पर चिपकाएं, ऊपर से हल्का पानी लगाएं, थोड़ा सा रब करें। इसके बाद हटा लें। न्यूजपेपर का प्रिंट नेल पर हल्का सा आ जाएगा। थोड़ी देर बाद ऊपर से ट्रांसपेरेंट नेलपेंट लगाएं।

स्माइली ईमोजी

आजकल लोग स्माइली ईमोजी का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बहुत इस्तेमाल करते हैं। आप चाहें तो स्माइली का नेल आर्ट भी कर सकती हैं। यह इन दिनों काफी ट्रेंड में भी है। इस डिजाइन में आप अपने सभी नेल्स पर डिफरेंट कलर्स से स्माइली वाला ईमोजी बना सकती हैं। इसके लिए आप ब्लैक, यलो, रेड, व्हाइट और पिंक कलर्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपके नेल्स, हाथ अट्रैक्टिव नजर आएंगे।

शेटर्ड ग्लास

इसके लिए सबसे पहले ट्रांसपेरेंट कलर की नेलपॉलिश लगाएं। इस पर सैलोफिन पेपर के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर चिपका दें। एक ट्रांसपेरेंट नेलपेंट का कोट और लगाएं। इससे आपका शेटर्ड ग्लास नेल आर्ट तैयार हो जाएगा। छोटे नाखून वाली लड़कियों के लिए यह डिजाइन परफेक्ट है।

पोल्का डॉट्स

ड्रेसेज पर पोल्का डॉट्स प्रिंट खूब पसंद किया जाता है। साथ ही नेल आर्ट में भी लड़कियों, महिलाओं को यह पैटर्न पसंद आता है। इसके लिए पहले अपने नाखूनों पर एक क्लीयर नेलपेंट का बेस कोट लगाएं। अब तीन डिफरेंट नेल पेंट लें। इसमें बॉबी पिन के आगे के हिस्से को डुबाकर नेल्स पर डॉट्स बनाएं। इस नेल आर्ट में आपको राइट कलर कॉम्बिनेशन का ध्यान रखना जरूरी है।

इस तरह आप ट्रेंडी नेल आर्ट से अपने नेल्स, हाथों को और भी खूबसूरत बना सकती हैं।

Tags:    

Similar News