खूबसूरत दिखने वाली महिलाएं नहाने के समय साबुन नहीं बल्कि इस्तेमाल करती हैं ये चीज, आप भी करें ट्राई, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क

उबटन घर में ही बनाया जाने वाला एक पैक होता है। इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। यह फेस और बॉडी को एक्सफोलिएट कर ग्लो लाता है। वहीं आयुर्वेद में भी उबटन का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। यह काफी सस्ता भी होता है। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं होती है। इसे आप डेली रूटीन में जरूर लाएं। आपको कुछ ही दिनों मं फर्क दिख जाएगा।;

Update: 2020-08-12 10:55 GMT

पुराने समय में महिलाएं अक्सर उबटन का इस्तेमाल करती थी। आपको बता दें कि उबटन घर में ही बनाया जाने वाला एक पैक होता है। इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। यह फेस और बॉडी को एक्सफोलिएट कर ग्लो लाता है। वहीं आयुर्वेद में भी उबटन का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। यह काफी सस्ता भी होता है। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं होती है। इसे आप डेली रूटीन में जरूर लाएं। आपको कुछ ही दिनों मं फर्क दिख जाएगा। इसी बीच आज हम आपको कुछ असरदार उबटन के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे नहाते वक्त साबुन की जगह इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपकी स्किन काफी चमकदार दिखेगी और आप काफी खूबसूरत लगेंगी।

एक्ने को कम करने के लिए

इसके लिए आप 1 चम्मच नीम पाउडर, 3 चम्मच बेसन, 2 चम्मच चंदन पाउडर, 2 चम्मच पिसा हुआ खीरा और चुटकी भर हल्दी को एक बाउल में डालकर अच्छे से मिक्स करें। ध्यान रखें कि यह पेस्ट न तो ज्यादा गाढ़ा हो और न ही ज्यादा पतला। इसके बाद इस पेस्ट को फेस पर लगाएं। 20 मिनट बाद फेस को पानी से अच्छे से धो लें।

Also Read: यह फेसपैक ब्लीच से भी ज्यादा करता है गोरा, बस इसे इस तरह है बनाना

फेस को ग्लोइंग बनाने के लिए

इसके लिए आप एक बाउल में 1 चम्मच चंदन पाउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, 2 चम्मच दूध और 2 चम्मच बेसन को डालकर मिक्स करें। अगर यह ज्यादा गाढ़ा हो जाए तो आप इसमें गुलाब जल भी मिला सकती हैं। इसके बाद इस उबटन को नहाने से पहले बॉडी और फेस पर लगाएं। फिर बाद में नहा लें। आपको ग्लो दिख जाएगा।

Tags:    

Similar News