ऐश्वर्या की खूबसूरती के ये हैं सीक्रेट्स, आप भी इन्हें अपनाएं
ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद फिल्मी दुनिया में नजर आई थी। वे कई नेशनल और इंटरनेशनल ब्रांडों के भी चेहरे भी नजर आ चुकी है। एश्वर्या की 8 साल की बेटी भी है। इसके बावजूद भी आज भी जवां और खूबसूरत नजर आती हैं। आज भी लोग उनकी स्किन देखकर हैरान रह जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको ऐश्वर्या राय की खूबसूरती के सीक्रेट्स बताने जा रहे हैं। जिसे हर महिला जानना चाहती है।;
ऐश्वर्या की खूबसूरती का तो हर कोई दीवाना है। वे मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद फिल्मी दुनिया में नजर आई थी। वे कई नेशनल और इंटरनेशनल ब्रांडों के भी चेहरे भी नजर आ चुकी है। एश्वर्या की 8 साल की बेटी भी है। इसके बावजूद भी आज भी जवां और खूबसूरत नजर आती हैं। आज भी लोग उनकी स्किन देखकर हैरान रह जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको ऐश्वर्या राय की खूबसूरती के सीक्रेट्स बताने जा रहे हैं। जिसे हर महिला जानना चाहती है।
आपको बता दें कि ऐश्वर्या केमिकल के बजाए घरेलू स्किन केयर पर भरोसा रखती हैं। आज हम आपको ऐश्वर्या की खूबसूरती के ब्यूटी सीक्रेट बताने जा रहे हैं। जिसे आप भी फॉलो करके अपनी खूबसूरती बढ़ा सकती हैं।
उबटन
ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वे होममेड फेसपैक का यूज करती हैं। इसके लिए वे बेसन, दूध, दही, हल्दी का इस्तेमाल करती हैं। बेसन चेहर पर पिंपल्स कम करता है और स्किन का ऑयल कम करता है। इसके साथ ही ये डेड स्किन को खत्म करने का भी काम करता है। यह स्किन के डि-टैन का भी काम करता है।
दूध फेस पर क्लींजर का काम करता है। इसमें लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो कोलेजन उत्पादन को नवीनीकृत करता है और आपकी स्किन को जवां रखता है। ड्राय स्किन वाले दूध का यूज कर सकते हैं क्योंकि यह एक अच्छा मॉइश्चराइजर है।
दही
ऐश्वर्या अपनी स्किन की शाइन को बरकरार रखने के लिए दही का मास्क लगाती हैं। दही में प्रोटीन और विटामिन मौजूद होता है, जो स्किन को एक्सफोलिएट करता है। इससे आपकी स्किन चिकनी होती है। आप चाहें तो डार्क सर्कल्स की समस्या से निजात पाने के लिए भी आप दही का यूज कर सकती हैं।
पानी
ऐश्वर्या की ब्यूटी का सबसे बड़ा सीक्रेट पानी है। ऐश्वर्या दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पीती हैं। ज्यादा पानी पीने से स्किन हाइड्रेट रहती है। इसके साथ ही आपकी स्किन भी ग्लो करती है।
Also Read: Shahnaz Husain Beauty Tips: शहनाज हुसैन ने बताया नेचुरल ग्लो पाने का शानदार नुस्खा, आप भी करें ट्राई
भोजन
वे बाहर का खाना खाने से परहेज करती हैं। ऐश्वर्या घर का बना खाना ही खाती हैं। वे एक संपूर्ण आहार लेती हैं।