Beauty Tips: चाहती हैं कियारा आडवाणी जैसे शाइनिंग हेयर और क्लीन स्कीन तो इस्तेमाल करें Vitamin E कैप्सूल
Beauty Tips: आज हम आपको विटामिन ई से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके साथ ही आपको इसके इस्तेमाल करने का तरीका भी बताएंगे। जिससे आप अपने बालों को शाइनिंग और स्कीन को ग्लोइंग बना सकती हैं।;
Beauty Tips: हर लड़की चाहती है कि उसकी स्कीन क्लीन और हेयर शाइनिंग दिखे। जिसके लिए वो काफी प्रोडक्ट भी इ्स्तेमाल करती हैं। वहीं आज हम आपको विटामिन ई से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके साथ ही आपको इसके इस्तेमाल करने का तरीका भी बताएंगे। जिससे आप अपने बालों को शाइनिंग और स्कीन को ग्लोइंग बना सकती हैं। तो चलिए जानते हैं विटामिन ई इस्तेमाल करने का सही तरीका।
ऐसे करें इस्तेमाल
बालों के लिए
विटामिन ई के कैप्सूल को किसी भी तेल में मिलाकर लगाएं। बालों को शैम्पू करने के बाद हल्के गीले बालों में इस तेल की 3-4 बूंदों को बालों में लगाएं।
फायदे
- बालों का झड़ना बंद होता है।
- बाल मजबूत होते हैं।
- बालों की ड्राईनेस की समस्या से छुटकारा मिलता है।
- बाल सिल्की होते हैं।
- सॉफ्ट होते हैं बाल।
- बाल शाइनिंग होते हैं।
त्वचा के लिए
दाग धब्बे
- धूप के कारण अगर चेहरे पर लाल कलर के निशान हो जाते हैं तो ऐसे में बाहर जाने से 30 मिनट पहले 1 विटामिन ई के कैप्सूल को पानी के साथ खाएं। इसे खाने से सनबर्न की समस्या दूर होती है।
डार्क सर्कल्स
इसके लिए किसी भी तेल में विटामिन ई के कैप्सूल को मिलाकर काले घेरों पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
-आइब्रो और आईलैश के बालों को घना करने के लिए विटामिन- ई कैप्सूल की 3-4 बूंद लेकर 1 मिनट तक मसाज कर सोएं।
झाई
- इसके लिए इस तेल को चेहरे पर डेली लगाएं।
ड्राई लिप्स
- अगर आपको ड्राई लिप्स की दिक्कत रहती है तो आप लिपिस्टिक लगाने से पहले विटामिन- ई की 1-2 बूंदें होठों पर लगाएं। ऐसा करने से लिप्स मुलायम होते हैं।
क्लीन एंड ग्लोइंग स्कीन
- इसके लिए आप डेली इसे चेहरे पर स्क्रब करें। इसके साथ ही आप इसे नाइट या डे क्रीम में भी मिलाकर लगा सकती हैं।