किचन में मौजूद ये चीज करती है खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम, बस पता होना चाहिए इस्तेमाल करने का तरीका

बेसन चेहरे को निखारने के साथ साथ बालों को भी शाइनिंग बनाता है। इसी बीच हम आपको बेसन का फेसपैक बनाने का तरीका बताएंगे। जिसे लगाकर आप पिगमेंटेशन की समस्या से निजात पा सकती हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।;

Update: 2021-03-17 11:06 GMT

भारतीय रसोई में बेसन मुख्य घटकों में शामिल है। इससे तरह तरह की डिश बनाकर खाई जाती हैं। वहीं यह खूबसूरती को बढ़ाने का भी काम करता है। इससे आप फेसपैक और हेयर मास्क बनाकर भी लगा सकते हैं। यह चेहरे को निखारने के साथ साथ बालों को भी शाइनिंग बनाता है। इसी बीच हम आपको बेसन का फेसपैक बनाने का तरीका बताएंगे। जिसे लगाकर आप पिगमेंटेशन की समस्या से निजात पा सकती हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

सामग्री

बेसन -1 कप

दही -1 /2 कप

शहद - 1 चम्मच

केला - 1 /2

Also Read: गर्मियों में स्किन प्रॉब्लम से बचने के लिए सप्ताह में एक बार जरूर लगाएं ये फेसपैक, कम पैसे में मिलेगी निखरी त्वचा

ऐसे बनाएं फेसपैक

- इसके लिए आप सभी चीजों को एक कटोरी में डालकर पेस्ट तैयार कर लें।

- फेसपैक लगाने से पहले आप अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें।

- इसके बाद पूरे चेहरे और गर्दन पर फेसपैक लगाएं।

- इसे लगाने के बाद आप कुछ देर आराम से लेट जाएं।

- 20 मिनट के बाद चेहरे पर मसाज करते हुए इसे साफ कर लें।

- फेस को पानी की मदद से धो लें।

इस पैक का आप हफ्ते में एक बार यूज कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News