रात को ट्राई करें ये फेस मास्क और सुबह पाएं एकदम चमकती त्वचा, कम खर्च में मिलेगा बेस्ट रिजल्ट
आज हम आपको कुछ फेस मास्क बताएंगे जिसे आप रात को सोने से पहले लगा सकती है। सुबह उठने के बाद आप खुद फर्क महसूस करेंगी। तो आइए जानते हैं इन फेस्क मास्क के बारे में।;
हर लड़की खूबसूरत दिखना चाहती है। जिसके लिए वे काफी जतन भी करती हैं। ऐसे में आप चाहें तो घर पर मौजूद चीजों से ही बेस्ट स्किन पा सकती हैं। यह आपको कम बजट में बेस्ट रिजल्ट देगा। आज हम आपको कुछ फेस मास्क बताएंगे जिसे आप रात को सोने से पहले लगा सकती है। सुबह उठने के बाद आप खुद फर्क महसूस करेंगी। तो आइए जानते हैं इन फेस्क मास्क के बारे में।
हल्दी और दूध फेसमास्क
कच्चा दूध दाग धब्बे हटाने के लिए बेस्ट क्लींजिंग एजेंट है। यह सनबर्न को आसानी से हटा देता है। इसके लिए आप कच्चे दूध में 5-6 बड़े चम्मच में 4 चम्मच हल्दी मिक्स करें। तैयार इस पेस्ट को आप फेस और नेक पर लगाएं। इसे आप पूरी रात लगा छोड़ दें। सुबह उठकर आप पानी से चेहरा धो लें।
एग व्हाइट फेस मास्क
अंडे की सफेदी स्किन को सोफ्ट और टाइट करता है। इसमें विटामिन ए मौजूद होता है। जो पोर्स को बंद करने में भी मदद करता है। इसके लिए आप अंडे की सफेदी को फेस पर लगाएं और इस 15 मिनट सूखने के लिए लगा रहने दें। इसके बाद इसे आप पानी से फेसवॉश कर लें।
ओट्स और शहद फेसमास्क
ओट्स में ऐसे गुण होते हैं जो आपके पिंपल्स दूर करने में भी मदद करते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में 1 बड़ा चम्मच ओट्स लें और इसमें शहद मिक्स करें। ओट्स को मुलायम होने के लिए आप इसे 5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद इसे आप फेस पर लगाएं। इसके बाद सुबह पानी की मदद से इसे धो लें।