Bhai Dooj 2019 Fashion : भाई दूज पर लड़कियां अट्रैक्टिव लुक के लिए ट्राई करें कंफर्टेबल कूलाट्स पैंट्स
Bhai Dooj 2019 Fashion : साल 2019 में 29 अक्टूबर को भाई दूज है। दिवाली के त्यौहार के आखिर दिन मनाया जाने वाला भाई दूज का त्यौहार भाई-बहन के लिए बेहद खास होता है। इस दिन अधिकांश लड़कियां और महिलाएं अपने लुक को लेकर बहुत ज्यादा कॉन्शस रहते हैं, ऐसे में आज हम आपको भाई दूज 2019 के मौके के लिए स्टाइलिश कूलाट्स पैंट्स के बारे में बता रहे हैं। ये अट्रेक्टिव होने के साथ पहनने में बेहद आरामदायक होती है।;
Bhai Dooj 2019 Fashion : कूलाट्स पैंट्स की खासियत है कि ये हर उम्र की महिला पर जंचती हैं। कुछ महिलाओं को कूलाट्स अच्छी तो लगती हैं लेकिन उन्हें समझ में नहीं आता कि इन्हें पेयरअप कैसे किया जाए। इसलिए वे इसे कैरी करने से बचती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो टेंशन मत लीजिए। अपने वार्डरोब में मौजूद ड्रेसेस, टॉप, टी-शर्ट के साथ आप इन्हें आसानी से टीमअप कर सकती हैं।
टीशर्ट-पेपलम टॉप के साथ
व्हाइट टीशर्ट के साथ कूलाट्स पैंट्स का कॉम्बिनेशन अच्छा लगता है। आप किसी भी कलर के प्लेन कूलाट्स पैंट्स को व्हाइट टीशर्ट के साथ टीमअप कर सकती हैं। आप अपनी टी को अंदर टक कर लें। इससे आपको बहुत अच्छा लुक मिलेगा। वैसे आप प्लेन की जगह प्रिंटेड कूलाट्स पैंट्स भी पहन सकती हैं।
आप पेपलम स्टाइल की टी-शर्ट, शर्ट या टॉप के साथ भी कूलाट्स पैंट्स पहनें। अगर आप स्किनी हैं तो पेपलम स्टाइल टॉप या टी-शर्ट से आप अट्रैक्टिव नजर आएंगी। वहीं अगर आप कर्वी हैं तो आप इसके साथ बेल्ट जरूर पहन लें।
पार्टी लुक के लिए
अगर आपने दोस्तों के साथ पार्टी में जाने का प्लान बनाया है तो भी आप कूलाट्स पैंट्स को बेझिझक पहन सकती हैं। इसके लिए डार्क शेड के क्रॉप टॉप के साथ कूलाट्स पैंट्स पहनें। क्रॉप टॉप के साथ हाई वेस्ट कूलाट्स पैंट्स भी काफी अच्छी लगती हैं।
इंडियन ड्रेसेस के साथ
जरूरी नहीं है कि आप हर बार कूलाट्स को टी-शर्ट, टॉप या शर्ट के साथ ही टीमअप करें। अगर आप चाहें तो इसकी मदद से इंडियन लुक भी पा सकती हैं, बस आपको इसे अपने कुर्ते के साथ पहनना होगा। अगर आपको याद हो तो 'पीकू' फिल्म में दीपिका पादुकोण ने भी कुर्ते के साथ कूलाट्स ही टीमअप किए थे। यह आपको एथनिक-ट्रेंडी लुक देता है। अगर आपको लेगिंग्स पहनना पसंद नहीं है, तो एक बार इस लुक को टाई जरूर कीजिए।
कलर्स का सेलेक्शन
अगर आप कूलाट्स पैंट्स की मदद से एक अपीलिंग लुक चाहती हैं तो अपने लुक में सॉलिड कलर्स को जरूर शामिल करें। मसलन, आप बोल्ड कलर के ऑफ शॉल्डर टॉप के साथ ब्लैक स्ट्राइप्ड कूलाट्स पैंट्स पहन सकती हैं। वहीं अगर आप बॉटम यानी कूलाट्स पैंट्स में सॉलिड कलर्स जैसे ब्लू कैरी कर रही हैं तो उसे चेक्ड शर्ट, स्नीकर्स के साथ टीमअप करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App