Fashion Tips: फंक्शन में लगना है अट्रैक्टिव तो स्टाइलिश डिजाइनर सलवार-सूट हैं बेस्ट ऑप्शन

Fashion Tips: इन दिनों मार्केट में कई तरह के डिजाइनर सूट-सलवार मौजूद हैं। किसी का लॉअर डिजाइनर है, तो किसी का अपर। आप अपनी पसंद के अकॉर्डिंग इनमें से कोई भी सेलेक्ट कर सकती हैं। यहां हम आपको कुछ डिजाइनर सूट्स के बारे में बता रहे हैं।;

Update: 2022-03-31 06:50 GMT

Fashion Tips: सलवार-सूट (Salwar-Suit) को ट्रेडिशनल आउटफिट (Traditional Outfit) माना जाता है। इसीलिए इसे कैरी करते समय आप यह मान लेती हैं कि इसमें जींस-टॉप (Jeans-Top) या प्लाजो-कुर्ती कैरी (Plazo-Kurti) करने वाली महिलाओं की तरह स्टाइलिश (Stylish) नजर नहीं आ सकती हैं। जबकि ऐसी सोच सही नहीं है। आप चाहें तो सलवार या कुर्ते में कुछ चेंज करके अपने ओवरऑल लुक (Overall Look) को स्टाइलिश-अट्रैक्टिव (Stylish Attractive) बना सकती हैं। अपनी इस स्टोरी में हम आपके लिए लेकर आएं हैं फैशन डिजाइनर (Fashion Designer) ममता आनंद (Mamta Anand) से कुछ टिप्स, जिन्हें फॉलो करके आप सलवार-सूट में स्टाइलिश और अट्रैक्टिव नजर आएंगी।

हैवी एंब्रॉयडरी सूट

चिकन वर्क या सिल्क वर्क किए हुए सूट्स काफी अट्रैक्टिव लगते हैं। इसे आप किसी फंक्शन में भी कैरी कर सकती हैं। लेकिन इसे कैरी करते वक्त ध्यान रखें कि इसके साथ प्लेन सलवार और प्लेन दुपट्टा ही पेयर करें। इस तरह आपको रॉयल लुक मिलेगा। आप चाहें तो ऐसी सलवार भी पेयर कर सकती हैं, जिसके पोंचों में कट वर्क किया गया हो। इससे आपका लुक और भी स्टाइलिश नजर आएगा।

अंगरखा कुर्ती

अंगरखा स्टाइल की कुर्ती भी आपको डिफरेंट-लवली लुक देती है। यह अलग-अलग डिजाइन में अवेलेबल है, जैसे अंगरखा लॉन्ग फ्लेयर्ड अनारकली कुर्ती, लॉन्ग अंगरखा कुर्ती आदि। अंगरखा कुर्ती में कलर्स ऑप्शन भी खूब मिल जाएंगे, आप अपनी पसंद का कोई भी कलर चूज कर सकती हैं। इसमें आमतौर पर सॉफ्ट और लाइट कलर्स ज्यादा फबते हैं। जहां तक फैब्रिक का सवाल है तो अंगरखा कुर्ती, कॉटन फैब्रिक में ज्यादा पसंद किए जाते हैं। अगर आप अंगरखा अपने लिए कस्टमाइज करवाना चाहती हैं, तो उसे हाईलाइट करने के लिए पाइपिंग जरूर लगवाएं। साथ ही जिस ओर अंगरखा खत्म होता है, उस जगह डोरियां और लटकन लगवाएं। ये स्टाइल आप पर खूब फबेगा।

डिजाइनर स्मॉल जैकेट

आजकल सूट के साथ जैकेट कैरी करने का भी फैशन है। इसके लिए सूट के साथ स्मॉल लेंथ के जैकेट कैरी किए जाते हैं। इससे आपको बिल्कुल डिफरेंट लुक मिलेगा। लेकिन जरूरी है कि आपका सूट सिंपल और प्लेन हो क्योंकि तभी जैकेट का लुक उभर कर आएगा। जैकेट में फैब्रिक का चुनाव आप या तो जयपुरिया लुक में करें या फिर मिरर वाला वर्क किया हुआ जैकेट। अगर ये मल्टीकलर में हो तो आप और भी खूबसूरत नजर आएंगी।

लुंगी स्टाइल सलवार

आजकल लुंगी स्टाइल में सलवार का भी खूब फैशन है। इसे धोती स्टाइल सलवार भी कहते हैं। इसमें आपका लुक स्टाइलिश नजर आता है। इसके साथ थोड़ा स्मॉल लेंथ वाला कुर्ता पेयर करें। अगर आप डिजाइनर आउटफिट्स प्रेफर करती हैं, तो लुंगी स्टाइल सलवार के साथ ऐसे कुर्ते पेयर कर सकती हैं, जिसके नेक डिजाइनर हों। इसके साथ आप वी-नेक या स्वीट-हार्ट शेप के कुर्ते पहन सकती हैं। आप चाहें तो कुर्ते में थ्री-फोर्थ स्लीव्स या फिर चूड़ीदार स्लीव्स भी बनवा सकती हैं।

स्टाइलिश स्लीव्स वाले कुर्ते

अगर आपको अपने सूट को स्टाइलिश लुक देना है, तो आप कुर्ते या सूट में स्टाइलिश स्लीव्स भी बनवा सकती हैं, जैसे अंब्रेला कट, पफ स्लीव्स, बेल स्लीव्स। ये सभी स्लीव्स वाले कुर्ते आपको स्टाइलिश लुक देते हैं। इस तरह की स्लीव्स हर शेप और साइज की महिला पर खूब फबते हैं। अगर आप स्लिम हैं तो कट स्लीव्स भी कैरी कर सकती हैं। इससे आपका लुक और भी अच्छा दिखेगा।

लेखक- निधि गोयल (Nidhi Goyal)

Tags:    

Similar News