एलोवेरा जेल लगाने से फटे होठों से मिलती है राहत, मुलायम होंठ पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

बदलते मौसम में कई तरह की समस्याएं देखने को मिलती है। जिसनें फटे होंठ की परेशानी भी शामिल है। यह दिक्कत सर्दी और गर्मी किसी भी मौसम में हो सकती है। इससे छुटकारा पाने के लिए होठों को हाईड्रेटड रखना बहुत जरूरी होता है। वहीं कुछ लोग समस्या से निजात पाने के लिए कई बार लिप बाम भी लगाते हैं। जिसके बाद भी कोई फर्क नहीं पड़ता है। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर फटे होंठों की दिक्कत से छुटकारा पा सकते हैं।;

Update: 2021-04-08 07:29 GMT

बदलते मौसम में कई तरह की समस्याएं देखने को मिलती है। जिसनें फटे होंठ की परेशानी भी शामिल है। यह दिक्कत सर्दी और गर्मी किसी भी मौसम में हो सकती है। इससे छुटकारा पाने के लिए होठों को हाईड्रेटड रखना बहुत जरूरी होता है। वहीं कुछ लोग समस्या से निजात पाने के लिए कई बार लिप बाम भी लगाते हैं। जिसके बाद भी कोई फर्क नहीं पड़ता है। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर फटे होंठों की दिक्कत से छुटकारा पा सकते हैं। इसी बीच आज हम आपके लिए कुछ Home Remedies लेकर आए हैं। तो आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

अपनाएं ये टिप्स

- अपने फटे होंठों पर शहद लगाएं और थोड़ी देर के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। फिर इसके ऊपर से जरा सी ग्लिसरीन लगा लें। ग्लिसरीन को करीब 10 से 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अब गुनगुने पानी से इसे धीरे-धीरे हटाएं। ऐसा हर दिन करें।

- नारियल का तेल सूखे होंठों के लिए बेहद कारगर उपचार है। आप नारियल तेल को होंठों पर किसी भी टाइम लगा सकते हैं।

- खीरा सेहत के लिए अच्छा तो होता ही है साथ ही खीरा फटे होंठों को ठीक करने में भी फायदेमंद है। इसके रस को अपने लिप्स पर लगाएं। परिणाम खुद दिखने लगेगा।

Also Read: गर्मियों में खूबसूरती को रखना है बरकरार तो जरूर अपनाएं शहनाज हुसैन के ये Beauty Tips

- एलोवेरा जेल लगाने से फटे होंठों से छुटकारा मिलता है। इससे होंठ मुलायम होते हैं।

- ध्यान रखें शरीर में विटामिन बी, आयरन और फेटी एसिड की कमी न होने दें।

- पानी पीते रहें होंठों को सूखने न दें।

Tags:    

Similar News