जब फोरहेड का कलर हो डार्क तो अपनायें ये उपाय
फोरहेड के कलर को ब्राइट करने के लिए आप ब्लीच कर सकती हैं। आप चाहें तो कच्चे पपीते की एक फांक लेकर फोरहेड पर रगड़ सकती हैं। इससे रंगत में निखार आता है।;
मेरी उम्र 42 साल है। मेरे फोरहेड का कलर फेस के कलर से काफी डार्क है। यह दिखने में अच्छा नहीं लगता है। मुझे क्या करना चाहिए?
- गौरी, रायपुर
फोरहेड के कलर को ब्राइट करने के लिए आप ब्लीच कर सकती हैं। आप चाहें तो कच्चे पपीते की एक फांक लेकर फोरहेड पर रगड़ सकती हैं। इससे रंगत में निखार आता है। इसके अलावा आप 1/2 चम्मच एलोवेरा जैल, कुछ बूंदें नीबू का रस और 1 चम्मच मिल्क पावडर मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे अपने फोरहेड पर लगाएं। सूखने पर पानी से धो लें। ऐसा रोजाना करने से फोरहेड का कालापन दूर हो जाएगा।
मेरी उम्र 28 साल है। मेरी आंखें बहुत छोटी हैं। आप मुझे कोई ऐसा आई मेकअप टेक्नीक बताएं, जिससे मेरी आंखें थोड़ी बड़ी नजर आएं?
- तान्या, बिलासपुर
आप अपनी आंखें बड़ी दिखाने के लिए ब्लैक की जगह व्हाइट कलर की आई पेंसिल अप्लाई करें। आई लाइनर बहुत पतला लगाएं। इसके बाद मस्कारा लगा लें। आप आर्टिफिशियल आइलैशेज भी लगा सकती हैं। आइलैशेज ज्यादा पतले नहीं होने चाहिए। आइलैशेज लगाकर इन्हें कर्ल कर लें। ऐसा आई मेकअप करने से आपकी आंखें बड़ी, खूबसूरत नजर आएंगी। आई मेकअप के लिए आईशैडो भी लाइट कलर का ही इस्तेमाल करें। आप ब्राइट कलर की लिपस्टिक भी लगाएं। लिप मेकअप को हाईलाइट करें।
मेरी उम्र 24 साल है। मेरी स्किन काफी ड्राय है, साथ ही सेंसिटिव भी है। मैं कोई भी मॉयश्चराइजर यूज करने से डरती हूं। कृपया आप मुझे कोई ऐसा हाइड्रेटिंग मॉयश्चराइजर बताएं, जिसे घर पर आसानी से बनाया जा सके?
- मोनिका, चांपा
आप घर पर आसानी से हाइड्रेटिंग मॉयश्चराइजर बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले 12 चम्मच बी-वैक्स, 1/4 कप नारियल का तेल और 1/4 कप बादाम के तेल को पिघला लें। इसे ठंडा होने दें। इसमें 10 बूंदें एसेंशियल ऑयल, 1 कप एलोवेरा जैल मिलाकर ब्लेंड कर लें। इस पेस्ट को रेफ्रिजरेटर में स्टोर कर लें। तैयार मॉयश्चराइजर को आप अपनी स्किन पर लगा सकती हैं।
मेरी उम्र 37 साल है। मेरे हाथों का कलर काफी डार्क है। कई ब्यूटी प्रोडक्ट यूज कर चुकी हूं। लेकिन कोई फायदा नहीं होता है। कृपया बताएं, मैं क्या करूं?
- मीनू, दुर्ग
इसके लिए आप एलोवेरा जैल, शहद और ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकती हैं। 2 चम्मच एलोवेरा जैल में 1/2 चम्मच शहद, 3-4 बूंदें ग्लिसरीन की डालें। इसे अच्छे से मिला लें। 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इस पैक को अपने हाथों पर लगाएं। इससे आपके हाथ सॉफ्ट हो जाएंगे। कलर भी ब्राइट हो जाएगा।
मेरी उम्र 33 साल है। मैं हेयर रिमूव करने के लिए हेयर रिमूविंग क्रीम यूज करती हूं। लेकिन इसके बाद मेरी स्किन पर दाने निकलने लगते हैं। ऐसा क्यों होता है, कृपया समाधान बताएं?
- दीपा, कोरबा
आपकी स्किन काफी सेंसिटिव है। इसी वजह से आपकी स्किन पर दाने निकलते हैं। आप हेयर रिमूवल के लिए पर्ल्स लाइट लेजर टेक्नीक का सहारा ले सकती हैं। इससे बाल धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। 3-4 सिटिंग में हेयर रिमूव हो जाते हैं। इस तरह आप अनचाहे बालों से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकती हैं।