शॉर्ट हेयर्स के लिए अट्रैक्टिव हेयरस्टाइल
एक अच्छा हेयरस्टाइल आपके लुक को परफेक्ट, अट्रैक्टिव बनाने में मदद करता है। अगर आपके शॉर्ट हेयर हैं तो भी आप डिफरेंट-यूनीक लुक, हेयरस्टाइल्स से पा सकती हैं। हम बता रहे हैं शॉर्ट हेयर्स के लिए कुछ ईजी-ट्रेंडी हेयरस्टाइल्स के बारे में।;
कई लड़कियां और महिलाएं, जिनको लगता है कि उनके बालों की लेंथ कम है तो वे डिफरेंट हेयरस्टाइल नहीं बना सकती हैं। उन्हें कुछ लिमिटेड स्टाइल ही फॉलो करने पड़ेंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। शॉर्ट हेयर में भी कूल, ट्रेंडी हेयरस्टाइल बनाए जा सकते हैं। इन्हें बनाने में टाइम भी ज्यादा नहीं लगता है।
हॉफ मैसी बन
शॉर्ट हेयर्स वाली गर्ल्स के लिए हॉफ मैसी बन हेयरस्टाइल बनाना एक अच्छा ऑप्शन है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आगे के कुछ बाल लें, इन्हें ऊपर की तरफ ले जाएं, हाई पोनीटेल बना लें। पोनीटेल हल्का-सी लूज होनी चाहिए, तभी आपका लुक मैसी लगेगा। इसके बाद पोनीटेल को हेयरपिन की मदद से बन स्टाइल में टक करें। बचे हुए बालों को खुला ही छोड़ दें। आप इस हेयरस्टाइल को किसी भी ऑकेजन पर बना सकती हैं। अगर आपको बन हेयरस्टाइल नहीं पसंद है तो आप हॉफ पोनीटेल भी बना सकती हैं। हॉफ पोनीटेल बनाने के लिए सबसे पहले बालों को सुलझाएं। अपने आधे बालों को पकड़ें, पीछे पोनीटेल बना लें। इसे मैसी लुक देने के लिए सामने से बालों पर हाथ फेरें। आगे से कुछ लटें भी निकाल सकती हैं।
साइड ब्रेडेड
साइड ब्रेडेड हेयरस्टाइल इन दिनों काफी ट्रेंड में है। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट अकसर इस हेयरस्टाइल में नजर आती हैं। आप कहेंगी कि उनके बाल लंबे हैं। लेकिन शॉर्ट हेयर में भी साइड ब्रेडेड स्टाइल को बनाया जा सकता है। इस हेयरस्टाइल को बनाने के लिए सामने के कुछ बालों को छोड़कर बाकी के बाल को बांध लें। सामने छोड़े हुए बालों से पतली चोटी बनाएं। बॉबी पिन की मदद से इनको पीछे ले जाकर सिक्योर कर लें। तैयार है आपका साइड ब्रेडेड हेयरस्टाइल।
Also Read: Jacqueline Beauty Tips: तो ये हैं जैकलीन की खूबसूरती का राज, आप भी अपना सकती हैं ये टिप्स
वेट हेयरस्टाइल
वेट हेयरस्टाइल आपको काफी ग्लैमरस लुक देता है। इस हेयरस्टाइल को बनाते समय ध्यान रखें कि आपके बाल ज्यादा गीले न हों। हल्के गीले बालों पर आप नॉन स्टिकी जैल का इस्तेमाल करें। वेट हेयरस्टाइल के लिए आपको जैल की क्वांटिटी ज्यादा रखनी होती है। इसके बाद बालों पर पीछे की तरफ कंघी करें। बालों को सेट करने के लिए स्प्रे यूज कर सकती हैं। यह लुक गाउन ड्रेस के साथ हॉलीवुड एक्ट्रेसेस काफी फॉलो करती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस में भी इस हेयरस्टाइल का क्रेज देखा जा सकता है।