Holi: होली पर चेहरे पर लगे हैं जिद्दी रंग को हटाने के ये हैं घरेलू और आसान तरीके
Holi: होली के मौके पर हम आपको कुछ घरेलु उपाय बताने जा रहे हैं। जिसके जरिए आप बहुत ही कम समय में चेहरे पर लगे जिद्दी रंग को आसानी से को छुड़ा सकते हैं;
Holi: होली के आते ही लोग इसे मनाने की तैयारियों में लग जाते हैं। रंगो के बिना इस त्योहार तो मनाने का ख्याल भी नहीं किया जा सकता है। वहीं लोग इस मौके पर रंगो के साथ काफी मस्ती तो करते हैं। लेकिन वहीं बाद में रंग को हटाने को लेकर काफी परेशान भी होते हैं। कुछ रंग इतने जिद्दी होते हैं कि उन्हें हटाना काफी मुश्किल हो जाता है। वहीं इसी बीच आपकी मदद के लिए आज हम आपको कुछ घरेलु उपाय बताने जा रहे हैं। जिसके जरिए आप बहुत ही कम समय में आसानी से जिद्दी रंग को छुड़ा सकते हैं। चलिए जानते हैं रंग हटाने के घरेलु उपाय।
गुलाब जल
खीरे के रस में थोड़ा सा गुलाब जल और एक चम्मच सिरका मिलाकर पेस्ट तैयार करने के बाद आप इससे फेस वॉश करें। इससे चेहरा धोने से चेहरे पर लगा रंग आसानी से हट जाएगा।
मूली
मूली का रस में दूध और बेसन या मैदा मिलाकर पेस्ट तैयार करें। कुछ देर तक इसे चेहरे पर लगाएं और चेहरा धो लें। आपके ऐसा करने से रंग आसानी से हट जाएगा।
नींबू
बेसन में नींबू और दूध को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। तैयार पेस्ट को पंद्रह 15-20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद चेहरा गुनगुने पानी से धो लें।
बादाम का तेल
जौ का आटा और बादाम का तेल मिक्स करके आप चेहरे पर लगे जिद्दी रंग को छुड़ा सकते हैं।
मुलतानी मिट्टी
मुलतानी मिट्टी भी चेहरा पर लगे रंग को हटाने के लिए काफी फायदेमंद है। मुल्तानी मिट्टी को चेहरे पर लगाएं और इसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से हटाएं। आपके ऐसा करने से जल्दी ही रंग हट जाएगा।
दूध
दूध में थोड़ा सा कच्चा पपीता पीसकर मिलाएं और इसमेंं मुलतानी मिट्टी के साथ थोड़ा सा बादाम का तेल मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट तक लगे रहने के बाद फेस वॉश करलें।
संतरे के छिलके
संतरे के छिलके, मसूर की दाल और बादाम को पीसकर दूध में मिलाएं। तैयार पेस्ट को चेहरे पर मसलें। बाद में चेहरा पानी से धो लें।