आम और दही से घर पर ऐसे करें फेशियल, आएगा ब्यूटी पार्लर जैसा निखार

आम से किया गया फेशियल आपके स्किन के टेक्सचर को भी सुधारता है। अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए आपको यह फेशियल वीक में एक बार जरूर करना चाहिए। आइए जानते हैं कि आम और दही से फेशियल कैसे करना है।;

Update: 2020-07-05 10:59 GMT

फेस पर ग्लो लाने के लिए ज्यादातर महिलाएं पार्लर जाकर फेशियल करवाती हैं। फेशियल करवाने से चेहरे पर काफी ग्लो आता है। वहीं अगर आप किसी फंक्शन में जाने वाली हैं और आपके पास वक्त की कमी है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप आम और दही की मदद से घर पर ही पार्लर जैसा ग्लो पर सकती हैं। आज हम आपको दही और आम की मदद से घर पर फेशियल करने का तरीका बताने जा रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आम से किया गया फेशियल आपके स्किन के टेक्सचर को भी सुधारता है। अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए आपको यह फेशियल वीक में एक बार जरूर करना चाहिए। आइए जानते हैं कि आम और दही से फेशियल कैसे करना है। अगर आपके फेस पर मेकअप लगा हुआ है तो सबसे पहले उसे नारियल के तेल से साफ करें। इसके लिए आप चाहें तो बादाम का तेल भी यूज कर सकती हैं।

ऐसे बनाएं फेसपैक

-सबसे पहले एक कटोरी में दही लें और उसमें 3 चम्मच आम की प्यूरी मिलाएं।

- इसमें 2-3 छोटा चम्मच चावल का आटा मिलाएं।

- इसके बाद इसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाएं।

- इन सभी को अच्छे से मिक्स करके पेस्ट बनाएं।

- अब इस पेस्ट में 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। ध्यान रखें कि नींबू का रस एकदम लास्ट में मिलाना है।

Also Read: मास्क को लेकर हुई स्टडी में सामने आई ये बात, लोगों को पता होना है जरूरी

ऐसे लगाएं फेसपैक

तैयार पेस्ट को अपने फेस पर 5 मिनट तक लगाएं और फिर हल्के हाथों से मसाज करें और फिर पानी से फेश वॉश करें। फेस क्लीन करने के बाद टोनर लगाएं। लास्ट में चेहरे पर मॉइस्‍चराइजिंग क्रीम लगाएं।

Tags:    

Similar News