इन टिप्स को अपनाएंगी तो लंबे समय तक टिकेगी आपकी लिपस्टिक, आप भी फॉलो करें ये ट्रिक्स
सर्दियों में अगर अपने होठों को सॉफ्ट और पिंक बनाना है। तो उसके लिए सबसे पहले अपने होठों की डेड स्किन निकालने के लिए चीनी, लिप बाम या ग्लिसरीन से स्क्रब यानि हल्के हाथो से मसाज जरूर करें।;
सर्दियां आते ही चेहरे और हाथ-पैरों की तरह ही होठों की स्किन भी ड्राई होने लगती है। जिससे दिन में बार-बार होंठ फटने लगते हैं। होंठो को फटने से बचाने और उन्हें खूबसूरत बनाने के लिए लड़कियां और महिलाएं अक्सर लिपस्टिक का इस्तेमाल करती हैं। इससे चेहरे पर एक निखार आने के साथ ही होठ भी मॉइश्चराइज बने रहते हैं। लेकिन लिपस्टिक लंबे समय तक नहीं टिक पाती है और होंठ फिर फटे और रूखे नजर आते हैं। साथ ही कई लड़कियां और महिलाएं सही से लिपस्टिक लगा नहीं पाती हैं। जिससे वो अक्सर होठों से बाहर निकल जाती है या दांतों पर लग जाती है।
इन टिप्स को अपनाएं
- जब भी आप लिपस्टिक लगाएं, तो उससे पहले होठों पर हल्के रंग की लिप पेंसिल से आउट लाइन बना लें। इससे लिपस्टिक लगाने में मदद मिलेगी। साथ ही लिपस्टिक होठों पर लंबे समय तक टिकी भी रहेगी।
- अगर बार बार आपकी लिपस्टिक हट जाती है, तो उसे छूटने से बचाने के लिए लिपस्टिक के लगाने से पहले अपने होठों पर अंगुलियों की मदद से हल्का सा पाउडर जरूर लगाएं। इससे लिपस्टिक को पूरी तरह सेट हो जाएगी। लिपस्टिक का रंग हल्का होने पर आप एक कोट और लगा सकती हैं।
- अगर आप अपने होठों पर लिपस्टिक को लंबे समय तक लगाए रखना चाहती हैं, तो लिपस्टिक के पहले कोट के सूखने के बाद आप अपने मनचाहे रंग की लिपस्टिक का गाढ़ा और दूसरा कोट लगाएं।
- इसके अलावा लिपस्टिक को हमेशा फ्रिज में रखें। इससे लिपस्टिक मेल्ट होने से बच जाती है जिससे आपको अपने होठों पर एक परफेक्ट रंग मिलता है।