करवा चौथ के दिन घर पर ऐसे करें पार्लर जैसा मेकअप, दिखेंगी आप सबसे खास

करवा चौथ के खास दिन के लिए हर महिला खूबसूरत दिखने के लिए अलग अलग तरीके अपनाती है। जहां कुछ महिलाएं तैयार होने के लिए पार्लर जाती हैं, तो कुछ महिलाएं घर पर ही मेकअप करती हैं। वहीं कोरोना काल में महिलाएं ब्यूटी पार्लर जानें से कतरा रही हैं। ऐसे में आपकी मदद के लिए मेकअप के कुछ आसान से टिप्स बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद के आप घर पर ही पार्लर जैसा मेकअप कर सकती हैं।;

Update: 2020-10-29 17:02 GMT

हर महिला के लिए करवा चौथ बहुत ही खास दिन होता है। इस स्पेशल दिन के लिए हर महिला खूबसूरत दिखने के लिए अलग अलग तरीके अपनाती है। जहां कुछ महिलाएं तैयार होने के लिए पार्लर जाती हैं, तो कुछ महिलाएं घर पर ही मेकअप करती हैं। वहीं कोरोना काल में महिलाएं ब्यूटी पार्लर जानें से कतरा रही हैं। ऐसे में आपकी मदद के लिए मेकअप के कुछ आसान से टिप्स बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद के आप घर पर ही पार्लर जैसा मेकअप कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं मेकअप के आसान स्टेप्स के बारे में।

स्टेप नम्बर 1

मेक अप करने से सबसे पहले आप फेस वॉश करें। इसे बाद हल्के हाथ से तौलिए की मदद से फेस सुखा लें। इससे फेस की गंदगी निकल जाएगी और फेस की नमी बनी रहेगी।

स्टेप नम्बर 2

फेस की ड्रायनेस दूर करने के लिए मॉइश्चराइजर लगाएं। इसे आप फेस पर थपथपाते हुए लगाएं। इससे आपके फेस की नमी बनी रहेगी और मेकअप लंबे समय तक टिका रहेगा।

स्टेप नम्बर 3

इसके बाद आप फेस पर फाउंडेशन लगाएं और इसे आप थप थपाते हुए फेस पर फैलाएं। इसके बाद स्पंज को हल्का सा गीला करके फाउंडेशन को फेस पर सही से लगाएं।

स्टेप नम्बर 4

अपनी पलकों को आकर्षित करने के लिए आप नकली पलके भी लगा सकती हैं। इससे आपकी आंखे बड़ी नजर आएंगी।

स्टेप नम्बर 5

फिर आप आंखों पर आईलाइनर को आईलैश के ऊपर लगाएं। अगर आप आईलाइनर नहीं लगा पाती हैं तो आप चाहें तो आईलैश पर डॉट्स लगाकर फिर उसके बाद इसे लाइन लगाकर सेट करें।

Also Read: Karwa Chauth Beauty Tips 2020: घर पर अपनाये ये ब्यूटी टिप्स, करवा चौथ तक चमक उठेगा चेहरा

स्टेप नम्बर 6

आप आईशैडो के लिए लिपस्टिक का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए लिपस्टिक की मदद से आईलिड्स पर छोटा- सा गोला बनाकर अंगुली की मदद से फैला लें।

स्टेप नम्बर 7

आंखों को और भी सुंदर दिखाने के लिए आप लगाएं। इसे लगाने से पहले आप एक बार आई कर्लर से पलकों को गोल करें। उसके बाद मस्कारा ब्रश लेकर उसे पलकों को ऊपर की ओर करते हुए लगाएं।

स्टेप नम्बर 8

लास्ट में आप अपने होठों पर लिपस्टिक लगाकर मेकअप कंप्लीट करें। 

Tags:    

Similar News