फेयर स्किन के लिए मेकअप कर पाएं मनचाहा लुक, इन बातों का जरूर रखें ध्यान

मेकअप करते समय स्किन टोन को जरा संभलकर करें इस्तेमाल। आपके पूरे मेकअप में निभाता है बड़ा रोल।;

Update: 2021-05-04 19:45 GMT

आज के समय में हर कोई सुंदर दिखना चाहता है। इसके लिए सबसे पहले बात आती है स्किन की। अगर आप की स्किन एक दम चमकदार है तो आप का चेहरा अपने आप खिल उठता है। इसके लिए कई बार महिलाओं को मेकअप का भी सहारा लेना पड़ता है। ऐसे में ध्यान रखें कि आप को कैसे और कितना स्किन टोन से लेकर दूसरी चीजें मिलानी है। मेकअप स्किन टोन के हिसाब से किया जाए तो ही परफेक्ट और मनचाहा लुक देता है। अगर आपका स्किन कलर फेयर है तो समर सीजन में मेकअप करते समय इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

अमूमन महिलाएं मेकअप करते समय सबसे पहले मौसम को ध्यान में रखती हैं, लेकिन इसके अलावा भी ऐसी कई बातें हैं, जिन पर ध्यान दिया जाना बेहद जरूरी है। मसलन, आपकी स्किन टाइप और स्किन टोन। एक डस्की स्किन की महिला का मेकअप फेयर स्किन टोन की महिला के मेकअप से काफी डिफरेंट होता है। अगर आपकी फेयर स्किन टोन है तो समर्स में मेकअप करते हुए जरूरी बातों पर ध्यान दें। ऐसा करने पर ही आपको परफेक्ट मेकअप लुक मिलेगा।

मिनिमल मेकअप

जब आप समर सीजन में मेकअप कर रही हैं तो यह जरूरी है कि आप इसे मिनिमल ही रखें। खासतौर से फेयर स्किन पर बहुत ज्यादा मेकअप अच्छा नहीं लगता। आप लेस मेकअप से ही नेचुरल, ब्यूटीफुल लुक पा सकती हैं। आप टिंटेड मॉयश्चराइजर लगाएं। यह समर सीजन के लिए ठीक रहता है और फाउंडेशन से हल्का होता है।

आई मेकअप

समर सीजन में आप अपने आई मेकअप में कई एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। मसलन, फेयर स्किन टोन पर आप अर्थ टोंड मैटेलिक कलर्स, ब्रॉन्ज आईशैडो को कैरी कर सकती हैं। इसके अलावा आप अपने आई कलर पर भी खास ध्यान दें। अगर आपका आई कलर ब्लू या ग्रीन है तो आप ब्रॉन्ज आईशैडो लगाएं। वहीं ब्राउन आइज पर गोल्डन ब्राउन कलर आईशैडो को अप्लाई किया जा सकता है। यह आपकी आंखों को अट्रैक्टिव लुक देता है। आई मेकअप को कंप्लीट करने के लिए आप थिन ब्लैक लाइनर और हैवी मस्कारा लगाएं।

जरूर लगाएं ब्लश

समर्स में आपको ओवर मेकअप नहीं करना है, लेकिन आपके मेकअप रूटीन में ब्लश जरूर होना चाहिए। यह आपको एक रिफ्रेशिंग लुक देगा। यहां तक कि अगर आप लेस मेकअप लुक या नेचुरल मेकअप लुक कैरी कर रही हैं, तब भी आपको ब्लश जरूर लगाना चाहिए। आप पिंक, पीच, कोरल शेड्स के क्रीम बेस्ड आईशैडो को अपने चीक्स के एप्पल एरिया पर लगा सकती हैं।

लिप्स कलर

इस सीजन में आप कई लिप कलर के साथ आसानी से एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। मसलन, अगर आप अपने मेकअप को परफेक्ट लुक देना चाहती हैं तो बोल्ड, वाइब्रेंट लिप कलर को चुन सकती हैं। वहीं, नेचुरल, सॉफ्ट लुक के लिए न्यूट्रल लिप कलर को सेलेक्ट किया जा सकता है।

Tags:    

Similar News