Skin Care Tips: सोने से पहले जरूर करें ये काम, दमक उठेगा आप का चेहरा
रात को सोने से पहले अपने फेस को अच्छी तरह वॉश कर लें। दरअसल, दिन भर आप कई तरह के कामों में बिजी रहती हैं। जरूरत पड़ने पर घर से बाहर भी निकलती हैं। इस वजह से स्किन पर धूल-मिट्टी के कण चिपक जाते हैं।;
आमतौर पर महिलाएं अपनी स्किन का ध्यान रखती ही हैं। इसके लिए तरह-तरह के स्किन प्रोडक्ट्स (Skin Products) का भी इस्तेमाल करती हैं, ताकि स्किन हमेशा ग्लोइंग-स्मूद बनी रहे। ऐसा करने के बावजूद कई बार स्किन में निखार नजर नहीं आता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आप रात को सोने से पहले अपनी स्किन को जरूरी नॉरिशमेंट नहीं देती हैं। इसके लिए यहां दिए गए टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।
फेस वॉश करें
रात को सोने से पहले अपने फेस को अच्छी तरह वॉश कर लें। दरअसल, दिन भर आप कई तरह के कामों में बिजी रहती हैं। जरूरत पड़ने पर घर से बाहर भी निकलती हैं। इस वजह से स्किन पर धूल-मिट्टी के कण चिपक जाते हैं। इसलिए रात को सोने से पहले सादे पानी से फेस वॉश जरूर करें ताकि फेस पूरी तरह क्लीन रहे।
हर्बल फेस मास्क लगाएं
रात को सोने से पहले फेस पर हर्बल मास्क अप्लाई करें। हर्बल मास्क स्किन के लिए बहुत ही यूजफुल होते हैं। इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स स्किन को नॉरिश करते हैं और हाइड्रेटेड रखते हैं। इससे स्किन फ्लालेस होती है।
मॉयश्चराइज करें
रात को सोने से पहले अपनी स्किन को मॉयश्चराइज करना भी जरूरी है। आमतौर पर सिर्फ ड्राई स्किन वाली महिलाएं रेग्युलर बेसिस पर ऐसा करती हैं। जबकि सबको ऐसा करना चाहिए। रोजाना रात को स्किन मॉयश्चराइज करने से स्किन में नमी बनी रहती है। स्किन मॉयश्चराइज करने के लिए क्रीम, लोशन या कोकोनट ऑयल यूज कर सकती हैं।
आई केयर
फेस की ही तरह आइज की केयर भी करनी चाहिए। इसके लिए आप एक्सपर्ट से कंसल्ट कर आंखों में डालने वाले आई ड्रॉप यूज कर सकती हैं। ये आई ड्रॉप आंखों की थकान को कम करते हैं, जिससे सुबह उठने के बाद आपकी आंखें भी स्किन रिलैक्स फील करेंगी।