Navratri 2019 Makeup Tips : नवरात्रि के 9 दिनों में 9 अलग-अलग तरह से लड़कियां निखारें खूबसूरती
Navratri 2019 Makeup Tips नवरात्रि का त्यौहार 29 सिंतबर से मनाया जाएगा। ये 9 दिनों तक चलने वाला त्यौहार है, जो पूरे देश में अलग-अलग नाम और स्वरुप में मनाया जाता है। क्वार मास की प्रतिपदा से शुरु होने वाले शारदीय नवरात्रि महानवमी और दशहरे के साथ समाप्त होता है। गुजरात में नवरात्रि के दौरान रोजाना गरबा और डाडियां का आयोजन किया जाता है। अगर आप भी गरबा या डाडियां खेलने जाने वाले हैं,तो आज हम आपको नवरात्रि के 9 दिनों के लिए 9 अलग-अलग तरह के मेकअप के बारे में बता रहे हैं।;
Navratri 2019 Makeup Tips : नवरात्रि के 9 दिनों तक चलने वाले गरबा और डाडियां डांस को लेकर युवाओं में बहुत क्रेज होता है। जिसकी वजह से लड़कियां खासतौर पर कई दिनों पहले से अपने गरबा या डाडियां लुक को लेकर परफेक्ट बनाने के लिए कपड़े, ज्वेलरी और हेयरस्टाइल और मेकअप भी सलेक्ट कर लेती हैं। अगर आप नवरात्रि के 9 दिनों तक रोजाना गरबा खेलने जाने वाली हैं, तो ऐसे में आप अपने अलग-अलग मेकअप से अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं नवरात्रि पर लड़कियों के लिए 9 अलग तरह का मेकअप टिप्स...
नवरात्रि पर लड़कियों के लिए 9 अलग तरह का मेकअप टिप्स... ़
पहले दिन का मेकअप - ऑरेंज कलर
1. नवरात्रि के पहले दिन आप मां शैलपुत्री के सबसे पसंदीदा रंगों में से एक आरेंज कलर से शुरुआत करें।
2. आप अपने चेहरे पर पहले प्राइमर, फिर क्रीम या मैट फांउडेशन और कंसीलर को लगाएं और अच्छे से फैला लें।
3. इसके बाद आंखों पर के ऊपर के हिस्से पर हल्का शिमरी ब्राउन कलर का आईशेडों लगाएं और किनारों पर ब्लैक मस्कारा लगाते हुए हल्का सा स्ट्रोक दें।
4. अब ब्लशर की मदद से हल्का सा आरेंज कलर का हाई डेफिनेशन ब्लश को चेहरे की किनारों पर लगाकर ऊपर की ओर फैलाते हुए लगाएं।
5. आखिर में अपने होठों पर आरेंज कलर की मैट लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। लिपस्टिक लगाने के बाद होठों के बीच में एक पेपर नैपकीन रखकर हल्का सा होटों को दबाएं। इससे आपकी एकस्ट्रा लिपस्टिक निकल जाती है, जो खाना खाने या कुछ पीने के बाद फैलती नही है।
दूसरे दिन का मेकअप - क्लासिक व्हाईट कलर
1. दूसरे दिन आप चेहरे पर प्राइमर और कंसीलर लगाएं और अच्छे से फैलाते हुए एकसार करें
2. इसके बाद चेहरे की खूसूरती बढ़ाने और परफेक्ट बेस के लिए क्रीम फांउडेशन को लगाकर बेस तैयार करें।
3. अब आंखों के किनारों पर सफेद रंग का आई लाईनर बाहर की और निकालते हुए लगाएं।
4. इसके बाद ब्रॉज कलर के ब्लांजर को चिकबोन्स पर लगाकर उन्हेँ उभारें।
5. अब होठों पर हल्के गुलाबी रंग की लिपस्टिक लगाएं।
तीसरे दिन का मेकअप - चैरी कलर की लालिमा
1. चेहरे के मेकअप को तैयार करने के लिए सबसे पहले प्राइमर लगाएं।
2. इसके बाद चेहरे के दाग धब्बों को छुपाने के लिए कंसीलर का उपयोग करें।
3. कंसीलर लगाने के बाद चेहरे पर फांउडेशन की एक पतली से परत लगाएं।
4. इसके बाद चेहरे के प्रमुऱ हिस्सों यानि गालों, चीकबोंस, नाक के उभारने के लिए हाईलाइटर को लगाएं।
5. अब होठों पर स्ट्राबेरी, अनार के जूस के साथ एलोलिप जूस का उपयोग करें।
चौथे दिन का मेकअप - रॉयल ब्लू से रॉयल अंदाज
1. चौथे दिन मां कुष्मांडा के खास रंगों में से एक नेवी ब्लू रंग का मेकअप करके अपने अंदाज को एक अलग लुक दें।
2. इसके बाद चेहरे के मेकअप के लिए प्राइमर, कंसीलर और फांउडेशन लगातक मेकअप का बेस तैयार करें।
3. चेहरे की त्वचा में नमी को बरकरार रखने के लिए अच्छी क्वॉलिटी का कॉम्पेक्ट लगाएं।
4. अब आंखों के ऊपर और नीचे की ओर नेवी ब्लू रंग का आईशेडो और लाइनर को मिक्स करके लगाएं।
5. इसके बाद लंबे समय तक मेकअप को बरकरार रखने के लिए होठों पर बेहद पतली लेयर कंसीलर की लगाएं
6. अब होठों पर कैरेमल टॉफी कलर की लिपस्टिक लगाएं।
पांचवे दिन का मेकअप - पीले रंग से निखारें खूबसूरती
1.पांचवे दिन अपने चेहरे में नमी के स्तर को सामान्य बनाने के लिए हाइ्ड्रेट करने के लिए स्पा वॉतर का इस्तेमाल करें।
2. अब अपनी ड्रेस के मैचिंग के् रंग यानि पीले रंग का आईशैडो पलकों पर लगाते हुए फैलाएं।
3. आप पीले रंग के आईशेडो के साथ न्यूड या ब्राउन रंग की लिपस्टिक लगाएं।
छठे दिन का मेकअप - गो ग्रीन
1. अगर आप गरबे के लिए हरे रंग या मोर के हरे रंग को पहनने वाली हैं, तो चेहरे का बेस तैयार करने के बाद मैसेज या फोन करें।
2. अब हरे रंग का आइशेडो और लाइनर को पलकों के ऊपर और नीचे की ओर लगाएं।
3. इसके बाद अपनी आंखों पर हरे रंग का आईशेडो लगाएं साथ ही हल्के ब्रॉउन कलर का मस्कारा और लाइनर से आउटलाइटिंग करें।
4. अब चेहरे के चींस बोंस को हाईलाइट करें और होठों पर पीच कलर की लिपस्टिक लगाएं।
सातवें दिन का मेकअप - ग्रे रंग से पाएं ग्रेस
1. सबसे पहले अपने चेहरे को साफ करें और फिर दाग धब्बे को मिटाने के लिए क्रीमी फाउंडेशव लगाकर बेस बनाएं।
2. इसके बाद चेहेर के चींसबोन्स पर ब्लशर कोगोलाई में घुमाते हुए हाईलाइट करें।
3. अब आंखों के ऊपर नीचे डायमंड या सिल्वर कलर आइशैडो को ऊपर और किनारों तक फैलाते हुए लगाएं।
4. इसके बाद ब्लैक कलर का मस्कारा लाएं और पीच या न्यूड कलर की लिपस्टिक को मैच करें।
आठवें दिन का मेकअप - पर्पल रंग से अपनाएं नया लुक
1. दुर्गाष्टमी पर आप अपने चेहरे को क्लींज, टोन और मॉश्चराइज करने के बाद बेस के लिए फांउडेशन लगाएं।
2. अब आंखों पर आइ प्राइमर का उपयोग करें, और फिर पर्पल आईशेडो को लगाएं।
3. ब्लैक कलर के आईलाइनर से आईशेडो की आउटलाइन करें।
4. इसके बाद होठों पर लंबे समय के लिए मैट पिंक कलर की लिपस्टिक लगाएं।
नवे दिना का मेकअप - पिकॉक ग्रीन
नवरात्रि के आखिरी दिन पर आप पिकॉक ग्रीन मेकअप से खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं।
1. सबसे पहले चेहरे की त्वचा और आंखों पर प्राइमर लगाकर बेस बनाएं।
2. इसके बाद आंखों की पलकों पर पिकॉक ग्रीन कलर का आईशेडो लगाएं और ब्लैक कलर के मस्कारे, लाइनर से आकर्षक लुक दें।
3. आंखों का आईशेडो को हाईलाइट करने के लिए न्यूड करल की लिपस्टिक लगाएं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App