खूबसूरती को बरकरार रखने में मदद करता है कच्चा दूध, जानें इसे इस्तेमाल करने का तरीका

तेज धूप की वजह से फेस डल और रूखा दिखने लगता है। ऐसे में कच्चा दूध आपकी खूबसूरती को बरकरार रखने में मदद करता है। इसमें विटामिन ए,डी, प्रोटीन जैसे कई महत्वपूर्ण गुण पाए जाते हैं। ऐसे में कच्चे दूध को ब्यूटी रूटीन में शामिल करना बेस्ट विकल्प है।;

Update: 2021-04-02 06:31 GMT

गर्मियां शुरू होते ही तरह तरह की स्किन प्रॉब्लम होने लगती हैं। तेज धूप की वजह से फेस डल और रूखा दिखने लगता है। ऐसे में कच्चा दूध आपकी खूबसूरती को बरकरार रखने में मदद करता है। इसमें विटामिन ए,डी, प्रोटीन जैसे कई महत्वपूर्ण गुण पाए जाते हैं। ऐसे में कच्चे दूध को ब्यूटी रूटीन में शामिल करना बेस्ट विकल्प है। इसी बीज हम आपको कच्चा दूध यूज करने का तरीका बताएंगे। तो आइए जानते हैं इसे यूज करने का तरीका।

कच्चा दूध और गाजर

इसके लिए आप एक कटोरी में 2-3 छोटे चम्मच कच्चा दूध और गाजर का रस मिक्स करें। इसके बाद इसमें एक चम्मच दही मिलाएं। तीनों चीजों को अच्छे से मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें। तैयार पेस्ट को आप फेस और गर्दन पर 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। तय समय के बाद फेस को पानी से धो लें।

कच्चा दूध और हल्दी

इसे लगाने के लिए आप एक कटोरी में 1 बड़ा चम्मच कच्चा दूध डालें। इसके बाद इसमें आप एक चुटकी हल्दी मिक्स करें। दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें और 10 मिनट के फेस और गर्दन पर लगाकर छोड़ दे। तय समय के बाद इसे पानी से धो लें।

Also Read: Dark Circles से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपचार

कच्चा दूध और शहद

इसके लिए आप एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच दूध डालें और फिर इसमें 1 बड़ा चम्मच शहद मिक्स करे। दोनों को अच्छे से मिलाएं। तैयार मिश्रण को आप फेस पर 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसे आप बालों पर भी लगा सकती हैं। इसे आप 20 मिनट बालों में लगाने के बाद शैम्पू कर लें।

Tags:    

Similar News