ऋषि कपूर फिल्म के दौरान अपने कपड़ों का रखते थे खास ख्याल, इन आउटफिट्स से बनाई थी अलग पहचान
ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) न केवल बेहतरीन एक्टर ही नहीं बल्कि फैशनेबल स्टार भी थे। ऋषि कपूर फिल्मों में अपने आउटफिट्स (Rishi Kapoor Outfits) का पूरा ख्याल रखते थे। वो खुद को फैशनेबल दिखाने का एक मौका नहीं छोड़ते थे। यही एक वजह है कि उनके आउफिट्स ने एक अलग पहचान बनाई। इसी बीच आज हम ऋषि कपूर की कुछ फिल्में के आउटफिट्स दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें देखकर आप भी अंदाजा लगा सकते हैं कि ऋषि कितने फैशनेबल थे (Rishi Kapoor In Fimly Style)।;
ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का निधन आज मुंबई के एचएन रिलाइंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में हुआ। यहां उन्हें बीती देर रात में भर्ती करवाया गया था (Rishi Kapoor Death)। जहां उनके साथ उनकी पत्नी नीतू सिंह (Neetu Singh) और बेटे रणबीर कपूर भी मौजूद थे। 2 साल पहले ऋषि कैंसर (Cancer) पीड़ित हुए थे। जिसके इलाज के लिए वे नीतू के साथ न्यूयॉर्क चले गए थे। वहां तकरीबन उनका एक साल तक इलाज चला था। पिछले साल सितंबर में वो भारत लौटे थे। वहीं आज फिल्म इंडस्ट्री को ही नहीं बल्कि पूरे देश को काफी बड़ा झटका लगा है। ऋषि कपूर अपने केवल अपने अंदाज के लिए ही नहीं बल्कि अपने आउटफिट्स के लिए भी जाने जाते हैं (Rishi Kapoor In Filmy Style)।
ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) न केवल बेहतरीन एक्टर ही नहीं बल्कि फैशनेबल स्टार भी थे। ऋषि कपूर फिल्मों में अपने आउटफिट्स (Rishi Kapoor Outfits) का पूरा ख्याल रखते थे। वो खुद को फैशनेबल दिखाने का एक मौका नहीं छोड़ते थे। यही एक वजह है कि उनके आउफिट्स ने एक अलग पहचान बनाई। इसी बीच आज हम ऋषि कपूर की कुछ फिल्में के आउटफिट्स दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें देखकर आप भी अंदाजा लगा सकते हैं कि ऋषि कितने फैशनेबल थे (Rishi Kapoor In Fimly Style)।
लैवेंडर पेस्टल स्ट्रिप्स शर्ट
फिल्म बॉबी में जितना ध्यान डिंपल कपाड़िया के कपड़ो पर रखा गया था। उतना ही ख्याल ऋषि कपूर के आउटफिट्स पर भी रखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने वायलेट ट्राउजर्स के साथ पॉलिएस्टर फैब्रिक की लैवेंडर पेस्टल स्ट्रिप्स शर्ट को पहना था। जिसे लोग आज भी काफी पसंद करते हैं।
डेनिम फैशन
आज भी लोग डेनिम को फैशन में लाने का क्रेडिट ऋषि कपूर देते हैं। उस वक्त ऋषि कपूर और नीतू सिंह लोगों को काफी ज्यादा पसंद थी। वह जो कुछ भी करते, लोग उसे फॉलो करने में जरा भी देर नहीं लगाते थे।
ओवरकोट जैकेट
शर्ट के साथ जैकेट पहनने का ट्रेंड भी ऋषि कपूर ने ही बढ़ाया। साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'याराना' में माधुरी दीक्षित के साथ ऋषि कपूर नजर आए थे। इसमें उन्होंने ब्लू क लॉन्ग शर्ट के साथ रेड ओवरकोट जैकेट कैरी किया था। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। उस वक्त लोगों ने ऋषि के इस स्टाइल को काफी कॉपी किया था।
मोनोग्राम प्रिंट शर्ट
ऋषि कपूर ने जब उस समय मोनोग्राम प्रिंट को पहना था, तो उस वक्त इसका फैशन बहुत जोर शोर से चला था।
चेक्ड स्वेटर
फिल्म चांदनी में ऋषि ने चेक्ड वाइट एंड ब्लू स्वेटर पहना था। जिसके बाद उनके इस फैशन ने काफी तहलका मचा दिया था।