बालों को सीधा स्ट्रेट करने के लिए नहीं पड़ेगी स्ट्रेटनर की जरूरत, अपनाने होंगे ये नेचुरल टिप्स

अक्सर देखा जाता है कि ज्यादातर लड़कियों को बालों को स्ट्रेट रखना पसंद होता है। हर लड़की पर अलग अलग स्टाइल सूट करता है, लेकिन ज्यादातर लड़कियां बालों को स्ट्रेट रखती हैं। इसके लिए वो घर पर स्ट्रेटनर या पार्लर का सहारा लेती हैं। जहां मशीन बालों को सीधा तो करता है, लेकिन इसके साथ ही बालों को डेमेज भी करता है। अगर आपको भी बालों को सीधा रखने का शोक है, तो हम आपको बाल सीधे करने के कुछ नेचुरल टिप्स बताने जा रहे हैं।;

Update: 2020-09-06 00:18 GMT

आपके लुक को परफेक्ट बनाता है आपका हेयरस्टाइल। बालों का स्टाइल अच्छा होने से आपका लुक और भी ज्यादा खिलता है। अक्सर देखा जाता है कि ज्यादातर लड़कियों को बालों को स्ट्रेट रखना पसंद होता है। हर लड़की पर अलग अलग स्टाइल सूट करता है, लेकिन ज्यादातर लड़कियां बालों को स्ट्रेट रखती हैं। इसके लिए वो घर पर स्ट्रेटनर या पार्लर का सहारा लेती हैं। जहां मशीन बालों को सीधा तो करता है, लेकिन इसके साथ ही बालों को डेमेज भी करता है। अगर आपको भी बालों को सीधा रखने का शोक है, तो हम आपको बाल सीधे करने के कुछ नेचुरल टिप्स बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं बालों को सीधा करने के नेचुरल तरीके।

मास्क

इसके लिए आप एक बाउल में बालों के लंबाई के हिसाब से अंडा और शहद अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद इसे बालों में 30 मिनट के लिए जरूर लगाएं। तय समय के बाद बालों को शैम्पू से धो लें। वहीं अगर आप अंडा नहीं यूज कर सकते हैं तो आप इसकी जगह दही का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बालों को लपेट लें

आप पहले अपने बालों को हिस्सों में बांट लें। इसके बाद बालों पर बॉब पिन लगाएं। इसी तरह से सभी हिस्सों को बांट कर बॉब पिन लगाते हुए लपेट लें। आप चाहें तो इसे आप रात को भी कर सकते हैं। रात को इसे करते हुए बालों में सॉफ्ट स्कार्फ जरूर बांध लें।

Also Read: भिंडी से निकलने वाला चिपचिपा पदार्थ है स्किन केयर के लिए बेस्ट, बस पता होना चाहिए यूज करने का सही तरीका

गीले बालों में कॉम्ब (Comb) करें

बालों को धोने के बाद इन्हें हल्का सा सुखा लें। इसके बाद आप बालों को छोटे-छोटे सेक्शन में बांट लें। फिर कंघी की मदद से इन्हें सुलझा लें। ऐसा करने से आपके बाल सीधे होते हैं। ध्यान रखें कि बालों को जोर जोरे से कंघी न करें। 

Tags:    

Similar News