Valentine Day 2021: आप भी ट्राई कर सकती हैं हिना खान का ये रेड वेलवेट ड्रेस में Hot Look
Valentine Day 2021: अक्सर लोग वेलेंटाइन के दिन लाल रंग की ड्रेस पहनते हैं। अगर आप भी इस स्पेशल डे पर रेड कलर की ड्रेस पहनने का प्लान कर रही हैं तो आप हिना खान के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं।;
Valentine Day 2021: वेलेंटाइन वीक कल से शुरू होने वाला है। ऐसे में लोगों ने कई तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इस खास दिन पर लोग अपने पार्टनर को स्पेशल फील करवाने का कोई मौका नहीं छोड़ता है। जहां कुछ लोग इस दिन अपने पार्टनर को गिफ्ट देते हैं तो कुछ लोग इस स्पेशल डे पर डेट पर जाते हैं। अक्सर लोग वेलेंटाइन के दिन लाल रंग की ड्रेस पहनते हैं। अगर आप भी इस स्पेशल डे पर रेड कलर की ड्रेस पहनने का प्लान कर रही हैं तो आप हिना खान के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं।
टीवी एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे आएदिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से फोटो शेयर करती हुई नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने रेड वेलवेट की ड्रेस पहने फोटोज शेयर की हैं। यह फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। हिना फोटोज में काफी हॉट नजर आ रही हैं।
Also Read: Valentine Day 2021: पार्टनर से मिलने से पहले बस करें ये काम, नहीं हटा पाएंगे आपसे नजर
हिना के इस लुक को देखकर फैंस उनके दीवाने हो गए हैं। फोटोज में आप देख सकते हैं कि हिना ने लाल स्वेटर को ऊपर रेड वेलवेट कोट कैरी किया है। जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है। हिना ने मिनिमल मेकअप किया है। इसके साथ ही उन्होंने रेड लिपस्टिक लगाई है। वहीं खुले बाल उनके लुक को कंप्लीट कर रहा है। हिना का यह लुक वेलेंटाइन डे के लिए अच्छा विकल्प है।