Stop hair fall in winter: सर्दियों में तेजी से झड़ने लगते हैं बाल, हेयर फॉल रोकने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Stop hair fall in winter: सर्दी का मौसम शुरु होेते ही लोगों के अधिक बाल झड़ने लगते हैं। सर्दी में बाल टूटने से लोग परेशान हो जाते हैं। इस आर्टिकल में सर्दी में बाल झड़ने से रोकने के उपाय के बारे में बताया है।;
Stop hair fall in winter: अक्सर हम अपने घरों में या दोस्तों से यह कहते हुए सुनते हैं, 'यार मेरा बाल झड़ रहे हैं'। लेकिन, यह समस्या सर्दी के मौसम में और भी ज्यादा देखने को मिलने लगती है। आमतौर पर भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग सही से अपने खान-पान पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, तो बालों का ध्यान कहां से रखेंगे। इसके चलते कम उम्र में ही लोगों के बाल झड़ने लगते हैं। कई लोगों में बाल झड़ने की समस्या जेनिटिक भी होती हैं, लेकिन ज्यादातर लोगों की लापरवाही के चलते ही सर्दी के मौसम में बाल झड़ने लगते हैं। अगर आपके बाल भी सर्दी के मौसम में झड़ने लगते हैं, तो आप सही आर्टिकल पढ़ रहे हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने बालों को झड़ने से बचा सकते हैं।
अनहेल्दी डाइट से झड़ते हैं बाल
कई बार खराब डाइट के चलते बाल झड़ने लगते हैं। शरीर में प्रोटीन की कमी से भी बाल टूटते हैं, जिससे लोग परेशान हो जाते हैं। सर्दी के मौसम में ज्यादा देर तक टोपी लगाने से या कई दिनों तक बालों में तेल न लगाने से भी बाल झड़ने की समस्या हो सकती है। इन सबके अलावा आपको अपने डाइट पर भी ध्यान देना चाहिए।
सर्दी में क्यों झड़ते हैं बाल
सर्दी का मौसम शुरु होने वाला है। ये तो आपको पता ही है कि सर्दी का मौसम शुष्क होता है। ऐसे में हमारी त्वचा और स्कैल्प पर पड़ता है। इससे स्किन ड्राई और परतदार हो जाती है। इससे सर्दियों में बाल अधिक झड़ने लगते हैं। इसके अलावा सर्दी के मौसम में बालों के स्ट्रैंड्स में हाइड्रोजन बॉन्डिंग कमजोर हो जाते हैं, जिसके चलते हमारे बाल रुखेपन के चलते बेजान हो जाते हैं और टूटने लगते हैं। सर्दी के मौसम में बालों में नारियल का तेल लगा कर मालिश करने से बालों को झड़ने से रोका जा सकता है।
बालों को झड़ने से रोकने के घरेलू उपाए
1. सर्दी के मौसम में आप अपने झड़ते बालों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो नारियल के तेल का मिश्रण करके हल्के हाथों से सिर पर मसाज करें। ऐसा करने से आपको कुछ ही दिन में आराम दिखने लगेगा। ऐसा करने से आपके बाल मजबूत होंगे और बाल झड़ने की समस्या नहीं होगी।
2. इसके अलावा आप नीम के पत्ते को उबालकर निचोड़े गए पानी से बालों को धो लें। इससे बालों की जड़ो में होने वाले इनफेंक्शन से छुटकारा पा सकते हैं। यह सबसे रामबाण घरेलू उपाय है। कई बार इन्फेंक्शन के वजह से ही बाल झड़ने लगते हैं। ऐसे में इस नुस्खे को जरूर ट्राई करना चाहिए।
3. झड़ते बालों को रोकने के लिए नीम का तेल भी बेहद फायदेमंद साबित होता है। नीम के तेल काे नियमित रुप से बालों में लगाने पर रुसी से छुटकारा मिल सकता है।
4. आंवला और नारियल के तेल के मिश्रण का उपयोग करने से आप झड़ते बालों से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको 3-4 से आंवला लेना है और उसे काटकर नारियल के तेल में फ्राइ करना होगा। इसके बाद आप तेल का उपयोग बालों में लगाने के लिए कर सकते हैं।
5.प्याज के रस से भी झड़ते बालों को रोक सकते हैं। इसके लिए आपको सरसो के तेल में प्याज का रस मिलाकर मसाज करना होगा। ऐसा नियमित करने से आपको इसका असर दिखने लगेगा। तो उपरोक्त उपायों को अपनाकर आप अपने बालों को मजबूत कर सकते हैं और बाल झड़ने की आशंका के बिना सर्दी के मौसम का पूरा मजा ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें- महिलाओं में बालों के झड़ने कारण और उपचार